Devendra Fadnavis statement on Eknath Shinde: देवेन्द्र फडणवीस ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। शपथ लेने से पहले मीडिया में चर्चा थी कि एकनाथ शिंदे नई सरकार में अपनी जिम्मेदारियों से संतुष्ट नहीं हैं और वह नाराज हैं।
शुक्रवार को देवेन्द्र फडणवीस ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे नाराज नहीं हैं। उन्होंने उन आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया कि शिंदे की नाराजगी के कारण ही सरकार गठन में अत्यधिक देरी हो रही है। देवेन्द्र फडणवीस ने स्पष्ट कहा कि एकनाथ शिंदे थोड़े भावुक स्वभाव के हैं, जबकि अजित पवार राजनीतिक में उनसे अधिक व्यावहारिक नजरिया रखते हैं। मैं दोनों से जुड़ा हुआ हूं।
सरकार गठन में नहीं हुई कोई ज्यादा देरी
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महायुति गठबंधन सरकार ने अपने पिछले ढाई साल के कार्यकाल में कई उतार-चढ़ाव देखें हैं। जिसमें एकनाथ शिंदे, अजित पवार समेत सभी राजनेता और पार्टी साथ खड़े रहे और आगे भी साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार गठन में कोई बहुत ज्यादा देरी नहीं हुई।
कुछ लोग चाहते थे कि एकनाथ शिंदे समन्वय समिति के अध्यक्ष बनें
सीएम ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि एकनाथ शिंदे किसी मुद्दे पर नाराज हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक में एक गुट जरूर चाहता था कि शिंदे समन्वय समिति के अध्यक्ष बनें। दिल्ली में हमारी बैठक के दौरान उन्होंने (एकनाथ शिंदे) माना था कि चूंकि भाजपा के पास ज़्यादा विधायक हैं, इसलिए मुख्यमंत्री पार्टी से ही होना चाहिए।
हिंदुत्व और विकास एक ही सिक्के के दो पहलू हैं
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हिंदुत्व और विकास एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। भारतीय मुसलमान एक अलग प्रार्थना शैली का पालन करते हैं, लेकिन वे अरब से नहीं आए हैं। ये हमारे अतीत के हिंदू भाई हैं। बता दें इससे पहले शुक्रवार को शिवसेना नेता उदय सामंत ने कहा कि एकनाथ शिंदे नई महाराष्ट्र सरकार में शामिल नहीं होना चाहते थे और इसकी बजाय अपनी पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते थे। लेकिन शिवसेना प्रमुख पार्टी नेताओं की मांग के कारण नरम पड़ गए हैं।
ये भी पढ़ें: क्यों अनुपम उदाहरण बन गया Maharashtra CM का शपथ ग्रहण समारोह? मन को छू गई ये पहल
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines