महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी और वर्तमान डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है. गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सुनेत्रा पवार सर्वसम्मति से CNP की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. यह फैसला पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और राष्ट्रीय अधिवेशन में लिया गया.
अधिवेशन में बोलते हुए प्रफुल पटेल ने भावुक संबोधन दिया. उन्होंने कहा कि अजित पवार के निधन के बाद कई तरह के तर्क और कयास लगाए गए, लेकिन पार्टी के किसी भी नेता के मन में कोई दूसरा विचार नहीं आया. उन्होंने कहा कि सभी नेताओं ने मिलकर यह तय किया कि अजीत दादा पवार की जगह पर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन किया जाए और इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया गया.
यह भी पढ़ें: अजित पवार प्लेन क्रैश केस की जांच में CID ने दिखाई तेजी, हर एंगल से हो रही बारीक इन्वेस्टिगेशन
प्रफुल पटेल ने खुद को अजीत पवार का 35 साल पुराना साथी, कार्यकर्ता, नेता और पार्टी का संस्थापक सदस्य बताते हुए औपचारिक रूप से सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा. उन्होंने कहा कि पार्टी को नए नेतृत्व में एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा. सम्मेलन में मौजूद सभी नेताओं और प्रतिनिधियों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया, जिसके बाद सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया.
सुनेत्रा पवार ने क्या कहा?
एनसीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने कहा, ‘दादा (अजीत पवार) के अचानक निधन के बाद बहुत दुख का माहौल था. सभी चाहते थे कि कोई दादा का पदभार संभाले. महाराष्ट्र के लिए दादा के जो सपने थे, उन सभी का सम्मान करने का आग्रह मैंने किया है. हम सब मिलकर आगे बढ़ेंगे.’
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
8 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
8 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines