Cyclone Shakti Landfall Update: मौसम विभाग ने महाराष्ट्र को 'शक्ति' चक्रवात को लेकर अलर्ट किया है. 7 अक्टूबर तक यह तूफान मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों से टकरा सकता है. इस दौरान हवाएं प्रति घंटे 45 से 55 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी जबकि कुछ इलाकों में यह स्पीड और तेज होकर 65KM तक पहुंच सकती है. प्रशासन ने मछुआरों को 7 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी है. विशेषज्ञों की माने तो यह तूफान तटीय इलाकों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

कितना खतरनाक है साइक्लोन Shakti?

चक्रवाती तुफान शक्ति को लेकर IMD ने महाराष्ट्र और गुजरात के भी कुछ इलाकों में अलर्ट जारी किया हुआ है. इस तुफान से प्रति घंटा 45-55 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. कुछ जगहों पर हवा की गति 65 KM/घंटा भी हो सकती है. इतनी तेज हवाओं से घरों की छत, पेड़ और बिजली के खंभे गिर सकते हैं. तटीय इलाकों पर तूफानी हवाओं और बारिश की वजह से सड़के, बिजली और आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है.

---विज्ञापन---

भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने हवाओं के साथ-साथ महाराष्ट्र के आंतरिक क्षेत्रों, खासकर पूर्वी विदर्भ और मराठवाड़ा में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है. इससे निचले इलाकों में बाढ़ आने का खतरा बढ़ जाता है और वातावरण में नमी आ सकती है. उत्तरी कोंकण सबसे ज्यादा खतरे में है. सभी मछुआरों को 7 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है क्योंकि समुद्र में लहरें बहुत ऊंची और खतरनाक होंगी.

---विज्ञापन---

किन शहरों में दिखेगा साइक्लोन का असर?

IMD के अनुसार, अंडमान सी में इस साइक्लोन का साइक्लोनिक सर्कलेशन देखा गया था. शक्ति का असर मुख्य रूप से महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में पड़ेगा जिनमें मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग शामिल हैं. वहीं, अहमदाबाद में भी चक्रवाती तुफान का असर बारिश, गरज के साथ बौछारों और धूल भरी आंधी के रूप में दिखाई पड़ सकता है.

---विज्ञापन---

गुजरात में चक्रवात 'शक्ति' का असर, कई जिलों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों तक अहमदाबाद समेत गुजरात के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. ‘शक्ति’ चक्रवात 5 अक्टूबर तक तेजी से आगे बढ़ेगा और 6 अक्टूबर को गुजरात की ओर यू-टर्न लेगा. इसके बाद इसकी गति धीमी हो जाएगी और राज्य पर इसका असर सीमित रहेगा. 8 अक्टूबर को द्वारका, जामनगर, पोरबंदर, सूरत, नवसारी और वलसाड में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. अहमदाबाद में छिटपुट बारिश हो सकती है. मछुआरों को अगले 5 दिनों तक समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-भयंकर चक्रवाती तूफान की दस्तक, 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

---विज्ञापन---