Rahul Pandey
Read More
---विज्ञापन---
महाराष्ट्र के विरार में नकली नोटों के खिलाफ वसई क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर शिरसाट फाटा ब्रिज के नीचे एक कार की तलाशी के दौरान करीब एक करोड़ रुपये की नकली भारतीय करेंसी बरामद की है. मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और नकली नोटों के पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक, गुजरात से मुंबई की ओर आ रही एक कार को शिरसाट फाटा ब्रिज के नीचे रोककर तलाशी ली गई. कार की तलाशी के दौरान एक बैग में 500 रुपये के करीब 20 हजार नकली नोट मिले. बरामद नोटों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है.
कार का नंबर MH 48 BT 8686 बताया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट कार तक कैसे पहुंचे और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था.
शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि बरामद नकली नोटों को करीब 30 लाख रुपये में बेचने की योजना थी. हालांकि, इन नकली नोटों को किसे बेचा जाना था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी अभी जांच का विषय है.
यह भी पढ़ें- ‘वंदे मातरम् नहीं गाने वाले मदरसों का रजिस्ट्रेशन रद्द हो’, नितेश राणे के बयान पर गरमाई महाराष्ट्र की सियासत
मामले की जांच में अब वसई क्राइम ब्रांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नकली नोट कहां छापे या तैयार किए गए थे, इन्हें विरार तक कौन लेकर आया था और आगे किसे सप्लाई किया जाना था. इसके अलावा पुलिस इस पूरे मामले के मुख्य सूत्रधार यानी मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ के आधार पर नकली नोटों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल वसई क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की जांच जारी है. पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में नकली नोटों के स्रोत और पूरे नेटवर्क को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है.
न्यूज 24 पर पढ़ें मुंबई, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।