Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में जन सुरक्षा बिल बुधवार को विधानसभा और विधानपरिषद् से पारित हो गया। सरकार के अनुसार ये बिल कानूनी और आतंकी सोच बढ़ाने वाले संगठनों पर कार्रवाई के लिए लाया गया है। पुलिस को वामपंथी और उग्रवादियों के खिलाफ एक्शन लेने में समस्या होती है इसलिए यह कानून लाया गया। इस बीच कांग्रेस आलाकमान ने विधायक दल के नेता विजय वड्डेटीवार को नोटिस जारी किया है।
विधायकों को क्यों दिया नोटिस?
कांग्रेस आलाकमान द्वारा जारी किए गए नोटिस में सभी विधायकों से पूछा गया है कि आपने बिल का विरोध क्यों नहीं किया? बता दें कि कांग्रेस आलाकमान ने विधायकों को निर्देश दिया था कि इस बिल का हर स्तर पर विरोध करना है। जनता के बीच जाकर ये बताना है कि ये बिल क्यों गलत है? बता दें कि जब बिल पारित हो रहा था तो कांग्रेस और विपक्ष के विधायकों ने एक साथ सदन से वॉकआउट किया था। इसके बाद उनकी ओर से अन्य कोई प्रकार का विरोध प्रदर्शन नहीं किया गया। शायद इसीलिए कांग्रेस आलाकमान नाराज हो गया और उन्होंने विधायकों को नोटिस जारी किया है।
ये भी पढ़ेंः Explainer: सीएम फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को क्यों दिया सरकार में शामिल होने का प्रस्ताव?
जानें इस बिल में क्या खास है?
1.ये बिल गैर जमानती है।
2.आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने का है मकसद।
3.राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा होने पर बिना आरोप के हिरासत में लिया जा सकता है।
4.इस कानून में सब इंस्पेक्टर या इससे ऊपर के अधिकारी जांच करेंगे।
5.चार्जशीट ADG लेवल के अधिकारियों की मंजूरी के बाद ही दाखिल होगी।
6.राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे संगठनों पर तुरंत कारवाई की जा सकेगी।
7.संगठनों के बैंक अकाउंट भी फ्रीज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः छांगुर बाबा के 14 ठिकानों पर ED की रेड, आज सुबह 5 बजे मुंबई और बलरामपुर पहुंची टीमें
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
6 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
6 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines