Congress List Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने इस लिस्ट में 48 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।
पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण का नाम शामिल
कांग्रेस ने इस लिस्ट में वरिष्ठ नेता नाना पटोले और पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण का नाम शामिल किया है। सकोली से नाना पटोले, ब्रह्मपुरी से विजय वडेट्टीवार, नागपुर उत्तर से नितिन राउत और कराड दक्षिण से पृथ्वीराज चव्हाण को टिकट दिया गया है।
विलासराव देशमुख के दो बेटों को टिकट
इसी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटों को भी टिकट दिया गया है। लातूर ग्रामीण से धीरज देशमुख और लातूर शहर से अमित देशमुख को मैदान में उतारा गया है। वहीं वरिष्ठ नेता बाला साहेब थोराट के बेटे विजय थोराट को संगमनेर से टिकट दिया गया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। महाराष्ट्र की 288 सीटों पर महाविकास अघाड़ी में शामिल कई दल अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुके हैं। एनसीपी शरद पवार और शिवसेना (UBT) ने भी अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।
ये भी पढ़ें: NCP शरद पवार गुट के 45 उम्मीदवारों का ऐलान, बारामती से अजित पवार के सामने चौंकाने वाला नाम; देखें लिस्ट
सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय
बता दें कि महाविकास अघाड़ी में शामिल दलों के बीच 288 में से 270 सीटों पर सहमति बन चुकी है। फिलहाल 18 सीटों को लेकर चर्चा चल रही है। पिछले दिनों खबर आई थी कि महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग को लेकर फूट पड़ गई थी। जिसकी शिकायत दिल्ली तक भी पहुंची थी। जिसके बाद मैराथन बैठकें की गईं और सीट शेयरिंग का फॉर्मूला निकाला गया। गुरुवार को ही नाना पटोले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 270 सीटों पर सहमति की पुष्टि की। नाना पटोले ने कहा- कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) 85-85 सीटों यानी कुल 255 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। अभी 18 सीटों को लेकर गठबंधन की अन्य पार्टियों से बात की जा रही है।
ये भी पढ़ें: एनसीपी अजित पवार गुट को बड़ा झटका, दिग्गज नेता के भतीजे ने दिया इस्तीफा
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
12 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines