Mumbai Thane Wife Murder News: महाराष्ट्र के मुंबई जिले में ठाणे के बदलापुर में 3 साल पहले हुई कांग्रेस की महिला पदाधिकारी नीरजा आंबेकर की मौत का रहस्य उजागर हुआ है. वहीं आरोपी ने पुलिस के सामने नीरजा आंबेकर की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासे भी किए हैं. दरअसल, नीरजा की मौत प्राकृतिक नहीं थी, बल्कि सोची समझी साजिश के तहत उसकी हत्या की गई थी और हत्यारा कोई और नहीं, नीरजा का पति रुपेश है, जिसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर साजिश रची और वारदात अंजाम भी दी.
यह भी पढ़ें: किसी की उंगली कर दी अलग, किसी का चीर डाला गाल : मुंबई में 24 घंटे में 16 लोगों को कुत्तों ने काटा
सहआरोपी ने ही किया है खुलासा
एक अन्य मामले में गिरफ्तार आरोपी ऋषिकेश चालके ने नीरजा आंबेकर मर्डर केस का खुलासा किया. पूछताछ के दौरान ऋषिकेश ने ऐसा राज उगला कि पुलिस भी हैरान रह गई. दरअसल, चुनावी माहौल के दौरान बदलापुर में एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ था. इसी मामले में ऋषिकेश चालके को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान जब उससे अन्य अपराधों के बारे में पूछा गया तो उसने 3 साल पुराने नीरजा आंबेकर हत्याकांड का खुलासा कर दिया, जिसमें वह भी सहआरोपी निकला. 3 और आरोपियों का भी पता चला.
टखने पर 3 बार सांप से कटवाया
ऋषिकेश ने बताया कि साल 2022 में नीरजा आंबेकर की हत्या उसके पति रूपेश आंबेकर ने अपने 2 साथियों चेतन दुधाने, कुणाल चौधरी और ऋषिकेश चालके की मदद से की थी. हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए जहरीले सांप का इस्तेमाल किया गया. चारों आरोपी पहले से ही एक बोरी में छुपाकर सांप को घर के किचन में लाए थे. रुपेश ने पैर दबाने के बहाने नीरजा को सोफे पर लिटाया. सर्पमित्र चेतन दुधाने ने सांप को बोरीसे बाहर निकाला और ऋषिकेश चालके को दिया, जिसमें नीरजा के बाएं टखने के पास 3 बार डंक मरवाया.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के नासिक जिले में भयानक हादसा, गहरी खाई में गिरी इनोवा कार, छह लोगों की मौत
सांप के काटने से मौत दिखाया
नीरजा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और सांप को हॉल में ही छोड़ दिया, जिसे सर्पमित्र चेतन दुधाने पकड़कर जंगल में छोड़ आया. इस तरह रूपेश ने नीरजा की मौत को सांप के काटने से हुई मौत बताकर उसका झूठा डेथ सर्टिफिकेट बनवा लिया. वहीं पुलिस ने सिर्फ SDR दर्ज की थी, लेकिन अब पुलिस ने हत्या की FIR दर्ज करके रूपेश आंबेकर, चेतन दुधाने, कुणाल चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया है. ऋषिकेश पहले से गिरफ्त में है. झूठा डेथ सर्टिफिकेट बनाने वाले कुलगांव बदलापुर सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों से पूछताछ भी की जाएगी.
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
21 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
21 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
22 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines