CM Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi : महाराष्ट्र चुनाव में फिक्सिंग के आरोप पर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी जमीन पर नहीं उतरेंगे, तबतक उनकी पार्टी कभी नहीं जीत सकती है।
बिहार विधानसभा चुनाव पर राहुल गांधी के ट्वीट पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इसका मतलब है कि राहुल गांधी ने बिहार में अपनी हार स्वीकार कर ली है। जब तक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी जमीन पर नहीं उतरेंगे, तथ्यों को नहीं समझेंगे, तब तक उनकी पार्टी कभी नहीं जीत सकती।
यह भी पढ़ें : ‘ट्रंप का एक फोन और हो गए सरेंडर…’ सीजफायर को लेकर राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
राहुल गांधी को जागना होगा : CM फडणवीस
उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को जागना होगा और वास्तविकता को समझना होगा। अन्यथा, वे ऐसी बिन सिर-पैर की बातें करते रहेंगे। न तो राहुल गांधी समझते हैं कि वे क्या कह रहे हैं, न ही लोग समझते हैं कि वे क्या कह रहे हैं।
जानें राहुल गांधी ने क्या लगाया आरोप?
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि चुनाव की चोरी का पूरा खेल। 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लोकतंत्र में धांधली का ब्लूप्रिंट था। मैंने अपने आर्टिकल में विस्तार से बताया है कि कैसे यह साजिश स्टेप बाई स्टेप रची गई। स्टेप पहला- चुनाव आयोग की नियुक्ति करने वाले पैनल पर कब्जा, दूसरा- वोटर लिस्ट में फर्जी मतदाता जोड़े गए, तीसरा- मतदान प्रतिशत बढ़ा चढ़ा कर दिखाए। चौथा- जहां बीजेपी को जिताना था, वहां टारगेट करके फर्जी वोटिंग कराई गई। पांचवां- सबूतों को छुपा दिया गया। ये समझना बिल्कुल मुश्किल नहीं है कि महाराष्ट्र में भाजपा इतनी बौखलाई हुई क्यों थी।
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, पाकिस्तानी गोलीबारी के पीड़ितों के लिए की ये मांग
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
1 hr agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
1 hr agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
10 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
11 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
11 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines