राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, पाकिस्तानी गोलीबारी के पीड़ितों के लिए की ये मांग

Rahul Gandhi writes to PM Modi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खत लिखा और पाकिस्तानी गोलीबारी के पीड़ितों के लिए राहत पैकेज की मांग की है। आइए जानते हैं कि राहुल गांधी ने अपने पत्र में क्या-क्या लिखा है?

RAHUL GANDHI And PM Modi

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र।

Rahul Gandhi writes to PM Modi : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा। उन्होंने भारत सरकार से पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित पुंछ और अन्य क्षेत्रों के पीड़ितों के लिए राहत पैकेज की मांग की है।

विज्ञापन

रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि मैंने हाल ही में जम्मू कश्मीर के पुंछ का दौरा किया था, जहां पाकिस्तानी गोलाबारी में 4 बच्चों सहित 14 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। इस अचानक और अंधाधुंध हमले ने आम इलाकों में भारी तबाही मचाई है। सैकड़ों घर, दुकानें, स्कूल और धार्मिक स्थल बुरी तरह तबाह हो गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पीड़ितों को सहायता करने की मांग की

राहुल गांधी ने पत्र में यह भी लिखा कि कई पीड़ितों ने बताया कि एक झटके में उनकी सालों की मेहनत बर्बाद हो गई। पुंछ और सीमा से लगे अन्य क्षेत्रों के लोग दशकों से शांति और भाईचारे के साथ रह रहे हैं। आज जब वे इस गहरे संकट से गुजर रहे हैं तो हमारा कर्तव्य है कि हम उनके दुख को समझें और उनके जीवन को फिर से संवारने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करें।

राहत और पुनर्वास पैकेज तैयार किया जाए : कांग्रेस सांसद

उन्होंने आगे कहा कि मैं भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित पुंछ और अन्य सभी इलाकों के लिए एक ठोस और उदारता से भरा राहत और पुनर्वास पैकेज तैयार किया जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ