Maharashtra News: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे सरकार की ओर से लिए गए एक बड़े फैसले पर रोक लगा दी है। शिंदे सरकार ने बसों को किराए पर लेने का फैसला लिया था। रोक का फैसला मामले की समीक्षा के बाद लिया गया है। विपक्ष ने इस मामले में सरकार को घेरा था। विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने सरकार पर घोटाला करने के आरोप लगाए थे। अब बीजेपी मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि पूर्व में लिए गए फैसलों की समीक्षा करना बुरी बात नहीं है।
हालांकि शिंदे सरकार के दूसरे फैसलों का रिव्यू भी सरकार करेगी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। विपक्ष ने इस मामले में सरकार पर 2800 करोड़ का घोटाला करने के आरोप लगाए थे। विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने मामले में किसी भी जानकारी से इनकार किया है। दानवे ने आरोप लगाए थे कि शिंदे सरकार के फैसले के बाद स्कैम हुआ। हमने रिपोर्ट में सुना है कि सरकार ने इस फैसले पर रोक लगा दी है। लेकिन इस बारे में आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। 2022 में MSRCT ने 44 किलोमीटर के हिसाब से बसों को किराए पर लेने का ऐलान किया था। तेल भी इसमें शामिल था।
यह भी पढ़ें:3 बच्चों को कुएं में फेंककर उतारा था मौत के घाट, ‘हैवान’ पिता को मिली मौत की सजा
सरकार ने 1310 बसों को बिना तेल ही हायर कर लिया। शुरुआती दाम 34.7 रुपये से 35.1 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से तय किए गए थे। अगर प्रति बस 22 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से खर्च इसमें एड किया जाए तो दाम 56-57 रुपये तक पहुंच जाते हैं। पहले के कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से इसमें 12-13 रुपये का अंतर था, जिससे साफ है कि यह घोटाला था।
1310 बसें की गई थीं हायर
सितंबर 2024 में शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक भरत गोगावले को MSRTC के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिन्होंने तीन निजी कंपनियों के साथ बस किराए पर लेने को अनुबंध किया था। 1310 बसें हायर की गई थीं। जिनमें से 430 बसों को नासिक-छत्रपति संभाजीनगर, 450 बसों को मुंबई-पुणे और 430 बसों को नागपुर-अमरावती रूट पर चलना था।
यह भी पढ़ें:कासगंज के चंदन गुप्ता हत्याकांड में 28 आरोपी दोषी करार, कल सजा सुनाएगी NIA कोर्ट
नए फैसले पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि शिंदे सरकार के किसी प्रोजेक्ट को फडणवीस नहीं रोकेंगे, लेकिन अगर फैसलों को समीक्षा होती है तो कोई गलत बात नहीं है। इससे फैसलों में अगर कमियां मिलती हैं तो उनमें सुधार होगा।
संबंधित खबरें
लापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
2 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
4 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
4 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
4 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
4 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
5 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines