Chhota Shakeel brother in law Salim Fruit: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के बहनोई मोहम्मद सलीम कुरेशी उर्फ सलीम फ्रूट को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे निकली प्रॉपर्टी के दस्तावेज के मामले में गिरफ्तार किया है। पीड़ित व्यक्ति ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी कि कुंभरवाड़ा में स्थित उसकी बिल्डिंग के फर्जी कागजात तैयार कर उसे सलीम फ्रूट को बेच दिया गया। बता दें कि सलीम फ्रूट प्रॉपर्टी डीलिंग में शकील के नाम पर पैसे ऐंठने के आरोप में पहले से ही जेल में था। क्राइम ब्रांच पुलिस ने उसे नए मामले में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जिसके बाद अदालत ने उसे 16 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
सलीम फ्रूट ने अदालत से लगाई थी गुहार
मई में सलीम फ्रूट ने एक विशेष अदालत के समक्ष एक ऐसे मामले में आवेदन किया था, जिसमें उस पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को अवैध रूप से फंडिंग करने का आरोप है। उसने कहा कि उसके निधन की स्थिति में उसके परिवार को अदालत द्वारा उसका बचाव करने की अनुमति दी जाए। इस दौरान फ्रूट का वकील विकार राजगुरु भी अदालत में मौजूद था।
ये भी पढ़ें: शिवसेना UBT सांसद संजय राऊत की मुश्किलें बढ़ी
ये भी पढ़ें: दिशा सालियान मामले की जांच करेगी SIT
कई मामले हैं दर्ज
इसके बाद अदालत ने एनआईए से याचिका पर जवाब देने का निर्देश दिया था। जिसमें उसने कहा था। उसने हमेशा उस पर लगाए आरोपों की निंदा की है। साथ ही उसे बार-बार यह डर सताता है कि वह उस दिन को देखने के लिए जीवित न रहें जब उसे बरी कर दिया जाएगा। उसने याचिका में मांग की कि उसके निधन की स्थिति में अदालत उसके परिवार को सभी कानूनी कार्यवाही में उसकी बेगुनाही का बचाव करने की अनुमति दे। बात दें कि छोटा शकील के बहनोई पर धोखाधड़ी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
6 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
6 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines