हाथ में खाने का पैकेट, कपड़े में लिपटी मिली लाश, छत्रपति संभाजीनगर की घटना ने झकझोर दिया शहर

छत्रपति संभाजीनगर में आर्थिक तंगी से परेशान माता-पिता ने अपने 5 वर्षीय दिव्यांग बच्चे की गला दबाकर हत्या की. सनसनीखेज खुलासे से शहर स्तब्ध.

mumbai police

मासूम की हत्या के मामले में जांच और कार्रवाई में जुटी पुलिस

विज्ञापन

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिस मासूम को जन्म देने वाले माता-पिता उसकी दुनिया होते हैं, उसी पांच वर्षीय दिव्यांग बच्चे की कथित तौर पर उन्हीं के हाथों मौत हो गई. बच्चे का शव खेत में कपड़े से ढकी हालत में मिला, जबकि उसके हाथ में अब भी खाने का पैकेट था. यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं.

खेत में कपड़े में लिपटा मिला दिव्यांग बच्चे का शव

मंगलवार को हर्सूल-सावंगी बायपास इलाके के एक खेत में एक मासूम बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही एमआईडीसी सिडको पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने जांच के दौरान बच्चे की पहचान पांच वर्षीय दिव्यांग बालक के रूप में की.

विज्ञापन

पानी के जार सप्लाई करता था आरोपी पिता संतोष ढाले

पुलिस के मुताबिक, संतोष सोनाजी ढाले अपने परिवार के साथ महज आठ दिन पहले ही रोजगार की तलाश में वाशिम जिले से संभाजीनगर आया था. वह पानी के जार सप्लाई करने का काम करता था. बताया जा रहा है कि मृत बच्चा शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्यांग था और उसकी लगातार देखभाल करनी पड़ती थी.

आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव बनी हत्या की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और बच्चे की देखभाल के बोझ से परेशान होकर माता-पिता ने ही कथित तौर पर मासूम का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया, ताकि मामला छिपाया जा सके.

विज्ञापन

जिस बच्चे को मां-बाप की गोद में सुकून मिलना चाहिए था, उसकी जिंदगी ही उन्हीं हाथों ने छीन ली. इस घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है और हर किसी के मन में एक ही सवाल है की आखिर कोई मां-बाप इतना निर्दयी कैसे हो सकता है?

विज्ञापन

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच तेज कर दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ