जनरल खंडूड़ी को मुख्यमंत्री धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Pushkar Singh Dhami ने पूर्व मुख्यमंत्री Bhuvan Chandra Khanduri को भावभीनी श्रद्धांजलि दी मुख्यमंत्री धामी अंतिम यात्रा और हरिद्वार में आयोजित अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए

Cm Dhami

अंतिम विदाई: जनरल खंडूड़ी के पार्थिव शरीर को कंधा देते सीएम धामी

विज्ञापन

पूर्व सीएम मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद भावुक नजर आए। जनरल खंडूड़ी के निधन की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री धामी ना सिर्फ छत्तीसगढ़ से तत्काल देहरादून लौटे बल्कि बुधवार को हरिद्वार में सम्प्पन अंतेष्टि में भी शामिल हुए।

मंगलवार को जब जनरल बीसी खंडूडी का निधन हुआ तो उस समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छत्तीसगढ़ के बस्तर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हो रहे थे। शोक समाचार मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, तत्काल देहरादून के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने सीधे बंसत विहार स्थित जनरल खंडूडी के आवास का रुख कर, उन्हें भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित किए, साथ ही शोकाकुल परिवार का भी ढाढस बंधाया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के प्रति जनरल खंडूडी के योगदान को नमन करते हुए, राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक के साथ ही, एक दिन के अवकाश के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जनरल खंडूडी की अंतेष्टि पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न कराने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन

शवयात्रा में पार्थिव शरीर को दिया कंधा
शोकाकुल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार सुबह भी जनरल बीसी खंडूडी के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्थिव शरीर को पुष्प अर्पित करने के साथ ही कंधा भी दिया। इसके बाद वो शव यात्रा के साथ भाजपा मुख्यालय पहुंचे, साथ ही हरिद्वार में आयोजित अंतेष्टि में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री इस दौरान बेहद भावुक और गमगीन नजर आए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ