OBC Reservation Bachao Yalgar Sabha in Jalna : महाराष्ट्र की सियासत इन दिनों ओबीसी बनाम मराठा में उलझती नजर आ रही है। एक तरफ मराठा आरक्षण को लेकर दो बार अनशन पर बैठ चुके मनोज जारांगे पाटिल हैं, जिन्होंने सरकार की घेराबंदी कर रखी है तो वहीं अब तमाम ओबीसी नेता एक साथ आ चुके हैं। शुक्रवार के दिन महाराष्ट्र के जालना के अम्बड़ तालुका में ओबीसी समाज के लोगों ने सभा की। इस सभा में सत्ताधारी और विपक्ष दोनों के प्रमुख ओबीसी नेता एक साथ मंच पर दिखाई दिए।
‘आरक्षण बचाओ यलगार सभा’
बता दें कि यह वही जालना है, जहां मराठा नेता मनोज जारांगे मराठा आरक्षण को लेकर दो बार अनशन पर बैठे थे। साफ है जालना में सभा कर मराठाओं को संदेश देना था। ओबीसी समाज द्वारा इस सभा का नाम ‘आरक्षण बचाओ यलगार सभा’ दिया गया था। अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल और कांग्रेस नेता और विधानसभा विरोधी पक्ष नेता विजय वडेट्टीवार ओबीसी सभा के प्रमुख चेहरा रहे हैं। सभा के दौरान दोनों नेताओं ने मराठा आंदोलन पर खूब निशाना साधा।
यह भी पढ़ें- एकनाथ शिंदे के दौरे के बाद ‘पूर्व पुलिस मुखबिर’ की पत्थरों से हत्या
…मैंने भी दो साल जेल की रोटी खाई
पिछले कई दिनों से मराठा आंदोलन को लेकर विरोध झेल रहे छगन भुजबल के लिए यह मौका भड़ास निकालने वाला था। जारांगे पाटिल पर तंज कसते उन्होंने कहा कि मराठा आरक्षण का नया भगवान पैदा हुआ है। भुजबल ने कहा, जारांगे पाटिल कहता है कि मैं दो साल से बेसन की रोटी खा रहा था, उससे मैं कहना चाहूंगा कि मैंने भी दो साल जेल की रोटी खाई है, अब अपने मेहनत की रोटी खाता हूं, तेरी तरह अपने ससुराल की रोटी नहीं तोड़ता। भुजबल का कहना है कि जारांगे पाटिल ने कहा पुलिस पर लाठीचार्ज किया गया, लेकिन 70 महिला पुलिस कॉन्स्टेबल पर हमला किया गया, वह उन्हें नहीं दिखा।
भुजबल ने जरांगे पाटिल को दो टूक कहा
छगन भुजबल ने कहा कि इन महिला पुलिस कॉन्स्टेबल को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था, इसका जिम्मेदार कौन है। भुजबल ने आगे कहा भूख हड़ताल के दौरान पुलिस जारांगे पाटिल को अस्पताल के जाना चाहती थी, लेकिन जरांगे पाटिल नहीं माना, छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों की महिलाओं को भी माताओं जैसा सम्मान दिया था, लेकिन तुमने अपनी ही महिला कांस्टेबलों पर हमला किया। उन्होंने आगे कहा कि आरक्षण की मांग की आड़ में अपने ही लोगों के घरों पर पेट्रोल बम फेकर आग लगाई, शिवाजी महाराज ने कभी ऐसा नहीं किया था। मंच से भुजबल ने जरांगे पाटिल को दो टूक में कहा कि मुझे मत छेड़… वरना में तुझे नहीं छोडूंगा।शरद पवार भले ही मराठा आरक्षण को लेकर सरकार की आलोचना कर रहे हों, लेकिन मंच से भुजबल ने शरद पवार की तारीफ की, सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मंडल आयोग ने ओबीसी को आरक्षण दिया है और राज्य में इसे शरद पवार ने लागू करवाया।
कांग्रेस नेता की चेतावनी
वहीं कांग्रेस नेता और विधानसभा विरोधी पक्ष नेता विजय वडेट्टीवार भी मंच पर काफी आक्रामक दिखे, वडेट्टीवार ने कहा कि बड़े भाई के नाते बड़े भाई जैसा रहो…छोटे भाई का हक अगर लेना चाहो तो तुम्हें तुम्हारी जगह दिखाए बिना नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा, हम सब इस देश के पीएम से विनंती करने जाएंगे कि देश में OBC की जनगणना करवा दो ,जिसकी जितनी संख्या उसकी उतनी हिस्सेदारी। वह यहीं नहीं रुके आगे उन्होंने कहा कि जब तक हमारी जान है तब तक आरक्षण को धक्का लगने नहीं देंगे। वडेट्टीवार ने आगे कहा कि OBC का संवैधानिक आरक्षण बनाए रखना, सरकार और विपक्षी दल का काम है, वो हम कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा, हम यह विश्वास दिलाने आए हैं कि इसको कोई हाथ लगाएगा तो हम शांत नहीं बैठेंगे। ओबीसी समाज की इस सभा पर मराठा नेताओं की प्रतिक्रिया भी आई, मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि सांप की पूंछ पर पैर नहीं रखते, भविष्य बताएंगा किसमें कितना दम है। यदि सभी मराठा नेता साथ आ जाएं तो दो घंटे के अंदर सरकार आरक्षण दे देगी।
संबंधित खबरें
जुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
4 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
6 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
23 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
1 day agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
1 day agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
5 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines