Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार सियासी उथल पुथल की आहट सुनाई दे रही है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल ने आज एनसीपी के शरद पवार से मुलाकात की। छगन भुजबल की अजित पवार के साथ खटपट किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में अब उनका अचानक जाकर शरद पवार से मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। ऐसे में आइये जानते हैं इस सियासी मुलाकात के सियासी मायने।
संयुक्त एनसीपी में बिखराव के बाद से ही कभी शरद पवार के सबसे खास रहे छगन भुजबल अब अजित पवार के साथ है फिलहाल राज्य सरकार में मंत्री है। लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद से ही वे अजित पवार से नाराज बताए जा रहे हैं। वजह है राज्यसभा सीट जिस पर वे दावा कर रहे थे लेकिन पार्टी ने उनकी जगह अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्यसभा भेजने का फैसला किया। सुनेत्रा के राज्यसभा भेजे जाने के फैसले के बाद भुजबल ने कहा था कि उनकी इच्छा थी कि वे राज्यसभा जाए लेकिन पार्टी ने सर्वसम्मति से सुनेत्रा जी को राज्यसभा भेजन का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले में वे भी शामिल थे। वे पार्टी के इस फैसले से नाराज नहीं है।
मराठाओं को ओबीसी कोटे में से आरक्षण के खिलाफ हैं भुजबल
उनकी नाराजगी की एक और वजह मराठा आरक्षण है। मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे की ओर से सरकार को दी गई डेडलाइन अब खत्म हो चुकी है। 20 जुलाई से मनोज जरांगे एक बार फिर अनशन पर बैठ सकते हैं। लोकसभा चुनाव में मराठों की नाराजगी बीजेपी पर भारी पड़ी और पार्टी मराठावाड़ा की सभी सीटें हार गई थी। ऐसे में मनोज जरांगे अलग से आरक्षण मांगने की जगह पर अब ओबीसी में से आरक्षण की मांग कर रहे हैं। जिसे लेकर भुजबल नाराज बताए जा रहे हैं। ओबीसी में आरक्षण का हिस्सा मांगने पर ओबीसी नेता लक्ष्मण हाके ने भी पिछले दिनों विरोध प्रदर्शन किया था। जिसे छगन भुजबल ने भी समर्थन किया था।
ये भी पढ़ेंः ‘बालासाहेब ठाकरे-RSS ने किया था इमरजेंसी का समर्थन…’ संविधान हत्या दिवस पर संजय राउत का बड़ा बयान
छगन भुजबल ओबीसी आरक्षण के खिलाफ है उन्होंने सरकार को धमकी दी थी कि अगर ओबीसी आरक्षण से छेड़छाड़ हुई तो वे मंत्री पद से इस्तीफा देकर आंदोलन में शामिल हो जाएंगे। ऐसे में अजित पवार की एनसीपी में शामिल छगन भुजबल किसी भी समय पाला बदल सकते हैं।
कुछ ऐसा रहा भुजबल का राजनीतिक करियर
छगन भुजबल ने 1960 के दशक में बाला साहेब ठाकरे से प्रभावित होकर राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने तब शिवसेना जाॅइन की थी। इसके बाद 1991 में वे कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद शरद पवार ने 1998 में एनसीपी बनाई तो वे एनसीपी में शामिल हो गए। वे 1985 में पहली बार मंझगांव से विधायक चुने गए थे। 1990 में भी वे शिवसेना के टिकट पर ही यहां से विधायक चुने गए थे। वे फिलहाल येओला सीट से 2004 से विधायक हैं। 2022 में वे एनसीपी अजित पवार गुट के साथ शरद पवार से अलग हो गए और अभी महायुति सरकार में मंत्री हैं।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra के ‘सेमीफाइनल’ में NDA की जीत, जानें विधानसभा चुनाव पर क्या पड़ेगा असर?
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
7 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
7 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
18 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines