CBI books Sameer Wankhede: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। समीर ने दो साल पहले अक्टूबर 2021 में मुंबई में कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापा मारा था, जहां से एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन को गिरफ्तार किया था।
सीबीआई ने समीर वानखेड़े के अलावा दो अन्य अफसरों के खिलाफ भी जांच की है। शुक्रवार को दिल्ली, मुंबई, रांची और कानपुर में 29 ठिकानों पर छापे भी मारे हैं। बताया जा रहा है कि एनसीबी ने रिश्वतखोरी के मामले में वानखेड़े और अन्य की जांच के लिए सीबीआई को लिखा था।
समीर वर्तमान में चेन्नई में तैनात
समीर वानखेड़े वर्तमान में करदाताओं की सेवाओं के महानिदेशक (DGTS) चेन्नई कार्यालय में तैनात हैं। एनसीबी ने आर्यन खान केस के बाद समीर वानखेड़े के खिलाफ विजिलेंस जांच की थी। जिसमें एक रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी गई थी। विजिलेंस जांच के बाद आर्यन खान के शुरुआती जांच अधिकारी रहे एनसीबी के सुपरिटेंडेंट वीवी सिंह को 25 अप्रैल को बर्खास्त कर दिया गया था।
2 अक्टूबर 2021 को एनसीबी ने मारा था छापा
वानखेड़े एक भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी हैं। 2 अक्टूबर, 2021 की रात समीर वानखेड़े की अगुवाई में एनसीबी टीम ने कॉर्डेलिया जहाज पर छापा मारा। एनसीबी ने 13 ग्राम कोकीन, पांच ग्राम मेफेड्रोन, 21 ग्राम मारिजुआना, एमडीएमए की 22 गोलियां और 1.33 लाख नकद जब्त करने का दावा किया। 14 लोगों को पकड़ा गया और घंटों की पूछताछ के बाद 3 अक्टूबर को आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुम धमेचा को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एजेंसी ने छापे के सिलसिले में 17 और लोगों को गिरफ्तार किया।
कोई साजिश के सबूत नहीं मिले
व्हाट्सएप चैट के आधार पर वानखेड़े की टीम ने दावा किया था कि आरोपी एक बड़ी साजिश का हिस्सा थे। आरोप लगाया कि आर्यन कुछ विदेशी ड्रग सप्लायर के संपर्क में था और चैट में हार्ड ड्रग्स और भारी मात्रा का जिक्र था। हालांकि, NCB के दावों को खारिज करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस नितिन डब्ल्यू सांबरे की एकल पीठ ने पिछले साल अक्टूबर में कहा था कि किसी भी बड़ी साजिश के कोई सबूत नहीं मिले। एसआईटी को नाटकीय छापेमारी में कई अनियमितताएं भी मिलीं।
14 लोगों के खिलाफ दायर हुई थी चार्जशीट
एसआईटी ने पिछले साल मई में 14 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी, लेकिन आर्यन को यह कहते हुए क्लीन चिट दे दी थी कि अभिनेता का बेटा कभी ड्रग्स के नशे में नहीं था इसलिए उसका फोन लेने और उसकी चैट की जांच करने की कोई जरूरत नहीं थी। चैट ने यह भी नहीं बताया कि खान किसी अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का हिस्सा था।
यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: शिंदे सरकार ने मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर के खिलाफ सभी आरोप वापस लिए, निलंबन आदेश भी रद्द
संबंधित खबरें
नौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
22 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
2 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
2 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
3 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
3 days agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines