मुंबई में इस वक्त गणेश उत्सव की धूम है। कई जगहों पर गणेश जी स्थापित किए गए हैं। इसी बीच मुंबई से सटे विरार में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक 4 मंजिला इमारत का हिस्सा गिर गया है, जिसमें कई लोग फंसे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
विरार ईस्ट में रमाबाई अपार्टमेंट का एक हिस्सा आधी रात में ढह गया। मलबे में लगभग 15-20 लोग फंसे होने की आशंका है। घटना के तुरंत बाद पुलिस, अग्निशमन विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की बचाव टीमें बचाव के लिए पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
स्थानीय लोगों की मानें तो अपार्टमेंट में 2 ब्लॉक हैं, जिसमें से एक ब्लॉक में इमारत गिरी है। इमारत चार मंजिला थी। जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त चौथी मंजिल पर एक बच्ची का जन्मदिन मनाया जा रहा था। कई लोग वहां एकत्रित हुए थे। ऐसे मृतकों और घायलों की संख्या अधिक हो सकती है।
अधिकारियों ने कहा कि मलबे से बगल की एक इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई। एनडीआरएफ की टीमों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। छह लोग घायल होने की पुष्टि हुई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सात से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। 2 की मौत की पुष्टि हो गई है जबकि 3 से अधिक की मौत की खबर है।
यह भी पढ़ें :महाराष्ट्र के पालघर में दवा कंपनी में गैस रिसाव, 4 की मौत
रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा कल रात साढ़े ग्यारह बजे हुआ। इमारत दस साल पुरानी है और नगर निगम ने इसे बेहद खतरनाक घोषित किया हुआ था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी (डीडीएमओ)-सह-जिला पालघर के अनुसार, वसई तालुका के नारंगी रोड पर चामुंडा नगर और विजय नगर के बीच स्थित रमाबाई अपार्टमेंट की चार मंजिला इमारत का पिछला हिस्सा इमारत के नीचे स्थित चॉल पर गिर गया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
9 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines