Boycott Turkey: एयरपोर्ट पर कौन सी सेवाएं देती है तुर्की की कंपनी सेलेबी? बंद हुई तो क्या पड़ेगा असर

Boycott Turkey: भारत-पाकिस्तान के तनाव में तुर्की ने पाकिस्तान का साथ देने का ऐलान किया। इसके बाद से ही भारत में तुर्की का बायकॉट शुरू हो गया। भारत के बहुत से व्यापारियों ने तुर्की से सामान लेने पर भी बैन लगा दिया है।

Boycott Turkey

Boycott Turkey: भारत में तुर्की का विरोध बढ़ता जा रहा है। तुर्की के सेब और मार्बल पर बैन लगाने के बाद अब मुंबई में भी इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शन किया, जिसका नेतृत्व पार्टी के विधायक मुरजी पटेल ने किया। उन्होंने एयरपोर्ट से कंपनी सेलेबी NAS एयरपोर्ट सर्विसेज के साथ अपने संबंध खत्म करने की मांग की। दरअसल, यह कंपनी एयरपोर्ट पर 70 फीसदी ग्राउंड संचालन संभालती है। जानिए अगर यह बंद होती है, तो भारत में क्या असर पड़ेगा।

विज्ञापन

तुर्की की कंपनी को बंद करने की मांग

देशभर में तुर्की का बायकॉट हो रहा है। इसी बीच शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के एक प्रतिनिधिमंडल ने 13 मई को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि ‘एयरपोर्ट तुर्की की कंपनी सेलेबी एनएएस एयरपोर्ट सर्विसेज के साथ अपने संबंध को खत्म करे।

विज्ञापन

विज्ञापन

सेलेबी क्या काम करती है?

भारत में तुर्की से बहुत सामान आता है, उसी के साथ तुर्की की कंपनी सेलेबी मुंबई एयरपोर्ट पर लगभग 70 फीसदी ग्राउंड संचालन संभालती है। इसमें कंपनी द्वारा यात्री सेवाएं, लोड नियंत्रण, उड़ान संचालन, कार्गो और डाक सेवाएं, गोदाम और पुल संचालन का काम भी शामिल है। इस कंपनी के लोग कार्गो और पैसेंजर्स के सामान और इंटरनेशनल उड़ानों से आने-जाने वाले सामान का भी ध्यान रखते हैं।

बंद हुई तो क्या पड़ेगा असर?

सेलेबी भारत में 2008 से काम कर रही है। अभी यह इंडिगो और एयर इंडिया जैसी एयरलाइनों को भी सर्विस दे रही है। यह कंपनी मुंबई, दिल्ली, कोचीन, कन्नूर, बैंगलोर, हैदराबाद, गोवा, अहमदाबाद और चेन्नई एयरपोर्ट्स पर भी अपनी सर्विस देती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी हर साल 58,000 से ज्यादा उड़ानों और 5,40,000 टन कार्गो हैंडल करती है। अगर यह कंपनी बंद होती है, तो शिवाजी महाराज एयरपोर्ट के अलावा देशभर के एयरपोर्ट पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ