हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'भारत से बेहद प्यार है…', इमरान खान ने बॉम्बे हाई कोर्ट से अपने माफीनामे में क्या-कहा कहा?

एक्टर इमरान खान ने सोमवार को बॉम्बे हाई कोर्ट से बिना शर्त के माफी मांगी और ये वादा किया कि वो भविष्य में कभी भी विरोध प्रदर्शनों में शामिल नहीं होंगे. उन्होंने भारत को महान देश बताते हुए अदालत से कहा कि उनके मन में संविधान के लिए गहरा प्यार और सम्मान है.

विज्ञापन
इमरान खान ने भारत को महान देश बताते हुए अदालत से कहा कि उनके मन में संविधान के लिए गहरा प्यार और सम्मान है. (Photo: ANI)

एक्टर इमरान खान ने सोमवार को बॉम्बे हाई कोर्ट से बिना शर्त के माफी मांगी और ये वादा किया कि वो भविष्य में कभी भी विरोध प्रदर्शनों में शामिल नहीं होंगे. उन्होंने भारत को महान देश बताते हुए अदालत से कहा कि उनके मन में संविधान के लिए गहरा प्यार और सम्मान है. इमरान खान ने साफ किया कि जिस विरोध प्रदर्शन को लेकर विवाद हुआ, उसमें शामिल होने का उनका कोई इरादा नहीं था. उन्होंने बताया कि वो सिर्फ ये देखने के लिए गए थे कि आखिर हो क्या रहा है.

ये भी पढ़ें: ‘अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में…’, एक्टर इमरान खान ने बॉम्बे हाई कोर्ट में बिना शर्त मांगी माफी

माफीनामे में क्या-क्या?

कोर्ट के सामने इमरान खान की लीगल टीम ने मुख्य न्यायाधीश MC त्रिपाठी और न्यायमूर्ति अद्वैत सेठना की बेंच के सामने एक हलफनामे के जरिए उनका बिना शर्त माफीनामा और एक अंडरटेंकिंग सबमिट किया. इमरान ने कोर्ट से लिखित में ये वादा किया है कि वो भविष्य में किसी भी तरह के प्रोटेस्ट का हिस्सा नहीं बनेंगे. साथ ही प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से किसी और को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नहीं उकसाएंगे. इमरान खान ने कहा कि उन्होंने अपनी 42 साल की जिंदगी में से 40 साल भारत में बिताए हैं और अच्छे नागरिक की तरह कानून का पालन किया है.

विज्ञापन

इमरान खान ने और क्या कहा?

इमरान खान ने एफिडेविट में बताया कि उन्होंने हमेशा टैक्स वक्त पर चुकाया है और लोगों के लिए रोजगार पैदा करके देश के लिए बड़ा योगदान दिया है. उन्होंने कहा, ”मेरा जीवन, मेरा पेशा और मेरा जुड़ाव, सब कुछ इसी महान देश से है.” इमरान खान ने बताया कि विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का उनका कोई इरादा नहीं था. उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने कभी कोई मांग नहीं रखी और वो विरोध-प्रदर्शन वाली जगह पर सिर्फ एक दर्शक के तौर पर मौजूद थे. इमरान खान ने उम्मीद जताई कि उनकी माफी और लिखित आश्वासन से विरोध प्रदर्शन में उनके शामिल होने को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो जाएगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola