BJP Candidates List For Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। पार्टियों के दिग्गज नेता भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 25 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की। आइए जानते हैं कि किसे कहां से मिला टिकट?
भाजपा ने सोमवार को प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की, जिसमें 25 सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए। अबतक पार्टी ने 146 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। बीजेपी की पहली लिस्ट में 99 और दूसरी लिस्ट में 22 उम्मीदवार घोषित किए गए थे। साथ ही पार्टी ने नांदेड़ लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए डॉ. संतुक मारोतराव हंबर्डे को चुनावी मैदान में उतारा।
यह भी पढ़ें : ‘महाराष्ट्र चुनाव में MVA का साथ देगी सपा’, सीट शेयरिंग पर अबू आजमी ने दिया बड़ा बयान
तीसरी लिस्ट में 4 महिलाओं को मिला टिकट
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों की लिस्ट पर मुहर लगाई। इस लिस्ट में चार महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है। कारंजा से सई प्रकाश डहाके, वसई से स्नेहा दुबे, वर्सोवा से डॉ. भारती लव्हेकर और लातूर शहर से डॉ. अर्चना शैलेश पाटिल चाकुरकर को टिकट मिला है।
यह भी पढ़ें : Maharashtra Election : शिंदे की सेना और कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?
देखें भाजपा की पूरी लिस्ट
सीट – उम्मीदवार का नाम
मुर्तिजापुरा – हरीश पिंपले
कारंजा – सई प्रकाश डहाके
तेओसा – राजेश वानखेड़े
मोर्शी – उमेश यावलकर
आर्वी – सुमित किशोर वानखेड़े
कटोल – चरणसिंह ठाकुर
सावनेर – डॉ. आशीष देशमुख
नागपुर मध्य – प्रवीण दटके
नागपुर पश्चिम – सुधाकर कोहले
नागपुर उत्तर – डॉ. मिलिंद माने
साकोली – अविनाश ब्राह्मणकर
चंद्रपुर – किशोर जोरगेवार
आर्णी – राजू तोडसाम
उमरखेड़ – किशन वानखेड़े
देगलुर – जितेश अंतापूरकर
दहानू – विनोद मेढ़ा
वसई – स्नेहा दुबे
बोरीवली – संजय उपाध्याय
वर्सोवा – डॉ. भारती लव्हेकर
घाटकोपर पूर्व – पराग शाह
आष्टी – सुरेश धस
लातूर शहर – डॉ. अर्चना शैलेश पाटिल चाकुरकर
मालशिरस – राम सतपुते
कराड उत्तर – मनोज घोरपड़े
पलुस कड़ेगांव – संग्राम देशमुख
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
7 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
7 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
18 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines