Anant Garje Arrest: महाराष्ट्र सरकार में BJP मंत्री पंकजा मुंडे के पर्सनल असिस्टेंट (PA) अनंत गरजे को मुंबई की वर्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. देररात करीब एक बजे पुलिस ने अनंत को दबोचा और थाने ले गई. अनंत पर पत्नी गौरी की हत्या करने का आरोप मृतका के परिजनों ने लगाया है. 23 नवंबर को अनंत की पत्नी गौरी गर्जे की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी, जिसे अनंत ने सुसाइड कहा, लेकिन गौरी के मां-बाप ने इसे हत्या बताया.
यह भी पढ़ें: जालना में स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर कक्षा 8 की छात्रा ने दी जान, पिता ने लगाए ये गंभीर आरोप
पंकजा मुंडे का गहन जांच का आदेश
गौरी की मौत पर उसके मायके वालों के द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद अनंत फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया. वहीं यह मामला हाई प्रोफाइल हो गया है, क्योंकि अनंत गर्जे कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे का करीबी है, इसलिए पुलिस ने जब पंकजा मुंडे से उनके बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि 22 नवंबर की शाम को अनंत ने फोन करके बताया था कि गौरी ने सुसाइड कर ली है और यह सुनकर मैं काफी चौंक गई थी.
पंकजा मुंडे ने कहा कि उन्होंने पुलिस को मामले की गहन जांच करने को कहा है और अगर कोई आरोपी निकलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई को निर्देश भी दिए हैं. गौरी के पिता का दर्द समझ सकती हूं, लेकिन पुलिस मामले में कोई लापरवाही न बरते और जो भी जांच हो, उसके बारे में जानकारी देती रहे. गौरी के परिवार को इंसाफ जरूर मिलेगा. अनंत गर्जे या कोई और, जो भी गौरी की मौत का जिम्मेदार होगा, उसे सजा मिलेगी.
यह भी पढ़ें: मराठी ना बोलने पर लोकल ट्रेन में छात्र की पिटाई, स्ट्रेस में कॉलेज स्टूडेंट अर्णव खैरे ने की खुदकुशी
अनंत के अफेयर की बात आई सामने
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गौरी पाल्वे गर्जे डॉक्टर थी और मुंबई को KEM हॉस्पिटल में काम करती थीं. शनिवार दोपहर करीब एक बजे के बाद वह अचानक घर चली गई और शाम को उसकी मौत की खबर आई. अनंत और गौरी की शादी 9 महीने पहले हुई थी, लेकिन गौरी के पिता का कहना है कि अनंत का किसी और महिला के साथ अफेयर था, जिस वजह से गौरी मानसिक तनाव में थी. गौरी ने अनंत और अन्य महिला की चैट भी पकड़ी थी. इस वजह से अनंत और गौरी के बीच झगड़े भी हो रहे थे. गौरी को उसके ससुराल वाले परेशान कर रहे थे. अनंत और ससुरालियों से तंग आकर ही गौरी ने सुसाइड की.
यह भी पढ़ें: पुणे के नवले पुल पर बड़ा हादसा, अब तक 8 की मौत, बेकाबू कंटेनर ने वाहनों को मारी टक्कर, दो में लगी आग
हत्या करके शव लटकाने का आरोप
वहीं गौरी के पिता ने दावा किया है कि अनंत और उसके परिजनों ने गौरी की हत्या करके शव को फंदे पर लटका दिया, ताकि हत्या नहीं सुसाइड केस लगे. इसलिए पुलिस सुसाइड केस मान रही है, लेकिन पुलिस को हत्या, घरेलू हिंसा और अवैध संबंधों के एंगल से भी जांच करनी चाहिए. बता दें कि गौरी के परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने गौरी के पति अनंत गर्जे, ननद शीतल गर्जे-अंधले और ननदोई अजय गर्जे के खिलाफ सेक्शन 108, 85, 352 और 351(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है. तीनों पर प्रताड़ित और बेइज्जत करने के साथ-साथ सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है.
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
17 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
19 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
19 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines