Harnath Singh Yadav News: बीजेपी नेता हरनाथ सिंह यादव ने सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांगने की सलाह दी है। दरअसल एनसीपी (अजीत) नेता बाबा सिद्दीकी की मौत की जिम्मेदारी लेते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को धमकी दी है। अपुष्ट सोशल मीडिया पोस्ट में बिश्नोई गैंग ने कहा है कि सलमान खान और दाऊद गैंग की मदद करने वाले अपना हिसाब किताब बराबर रखें। बाबा सिद्दीकी की हत्या को सलमान खान से बिश्नोई गैंग की अदालत से भी जोड़कर देखा जा रहा है। एनसीपी नेता की हत्या के बाद सलमान खान के घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। उनके परिवार ने बॉलीवुड सितारों से प्राइवेसी का सम्मान करने को कहा है। इस बीच बीजेपी नेता हरनाथ यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सलमान खान से माफी मांगने को कहा है।
ये भी पढ़ेंः फोन करके बेटे को वापस ऑफिस बुलाया, 4 नहीं मर्डर में शामिल थे 10-15 लोग
बीजेपी ने सीनियर नेता हरनाथ सिंह यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा किया कि प्रिय सलमान खान काला हिरण जिसे बिश्नोई समाज देवता मानता है। उसकी पूजा करता है। उसका आपने शिकार किया और उसे पका कर खा लिया। जिसके कारण बिश्नोई समाज की भावनाएं आहत हुईं और आपके प्रति बिश्नोई समाज में लंबे समय से आक्रोश है। व्यक्ति से गलती हो जाती है, आप बड़े अभिनेता हैं, देश में बड़ी संख्या में लोग आपसे स्नेह करते हैं। मेरा आपको सद्परामर्श है कि आपको बिश्नोई समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपनी बड़ी गलती के लिए बिश्नोई समाज से माफी मांगनी चाहिए।
हरनाथ सिंह यादव बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद हैं। उनका ताल्लुक यूपी के मैनपुरी से है, बाद में वे एटा चले गए। 1996 से 2008 तक हरनाथ सिंह यादव यूपी एमएलसी भी रहे। आरएसएस के जिला प्रचारक के तौर पर अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले हरनाथ सिंह यादव बीजेपी के प्रदेश महासचिव भी रहे। उन्हें कल्याण सिंह का करीबी माना जाता था।
सलमान के पीछे पड़ा है लॉरेंस बिश्नोई
दरअसल लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान खान की जान के पीछे पड़ा है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों ने सलमान खान के घर की रेकी की थी। पहली रेकी रेडी फिल्म के दौरान की गई थी। वहीं दूसरी बार पनवेल के फॉर्म हाउस की रेकी की गई थी, इसके अलावा लॉरेंस गैंग ने तीसरी बार में सलमान खान के घर पर फायरिंग करवाई थी।
काला हिरण केस
1998 में जोधपुर में फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के दौरान सलमान खान अपने साथी कलाकारों के साथ शिकार पर गए थे। 27-28 सितंबर 1998 की रात घोड़ा फॉर्म हाउस में काले हिरण का शिकार किया गया। इसका इल्जाम सलमान खान पर लगा। इसके बाद 1 अक्टूबर 1998 की रात को भी जोधपुर के कांकाणी गांव में रात के करीब 2 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गांव वाले मौके पर पहुंचे तो देखा दो काले हिरणों का शिकार किया गया है। गांव वालों ने एक जिप्सी को वहां से भागते देखा।
12 अक्टूबर 1998 को इस मामले में पहली बार सलमान खान की गिरफ्तारी हुई थी। पांच दिन जेल में रहने के बाद 17 अक्टूबर 1998 को सलमान खान जमानत पर जोधपुर जेल रिहा हो गए थे। 5 अप्रैल 2018 को काला हिरण शिकार मामले में फिल्म अभिनेता सलमान खान को दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई गई थी। 7 अप्रैल 2018 को सलमान खान को 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई थी और वो उसी दिन रिहा हो गए थे।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
12 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
12 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
13 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines