Baba Siddique के जनाजे से पहले कब्रिस्तान में दिखी हाई सिक्योरिटी, क्या Salman Khan के लिए किए गए कड़े इंतजाम?

Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी की अंतिम यात्रा से पहले कब्रिस्तान का एक वीडियो वायरल हो गया है। कब्रिस्तान में इतनी सिक्योरिटी नजर आ रही है कि आप भी चौंक जाएंगे।

Baba Siddique Murder

Baba Siddique Murder

विज्ञापन

Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद हर कोई इसी की चर्चा कर रहा है। जिस तरह से बाबा सिद्दीकी को मौत का घाट उतारा गया है, न सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्स बल्कि बड़े-बड़े राजनेता भी घबरा गए हैं। गैंगस्टर्स का खौफ एक बार फिर मुंबई में बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में 2 आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, 2 अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है जिन्हें पकड़ने के लिए 10 टीमें तैयार की हैं। पुलिस तो अपनी जांच में लगी रहेगी लेकिन अब बाबा सिद्दीकी का अंतिम संस्कार होना है।

जिस कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा, उसका वीडियो वायरल

कुछ ही देर में बाबा सिद्दीकी को दफनाया जाएगा और अब उनके सभी करीबी घर पर पहुंच चुके हैं ताकि कब्रिस्तान जाने से पहले वो उनका आखिरी बार चेहरा देख सकें। राज कुंद्रा से लेकर मनारा चोपड़ा, जहीर इकबाल, सलमान खान और उनके परिवार तक हर कोई बाबा सिद्दीकी के घर पर नजर आया। वहीं, अब किसी भी वक्त उन्हें उनकी अंतिम यात्रा पर ले जाया जा सकता है। लेकिन उससे पहले कब्रिस्तान से कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में हैरान कर देने वाला मंजर दिखाई देगा।

Advertisment

कब्रिस्तान के अंदर और बाहर भारी सिक्योरिटी

जो इंसान अब इस दुनिया में नहीं रहा और जिसे पहले ही मौत की नींद सुला दिया गया है, उसके लिए कब्रिस्तान में भी हाई सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया है। कब्रिस्तान के अंदर और बाहर इतनी पुलिस नजर आ रही है कि वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। ऐसा लग रहा है जैसे बड़ा कब्रिस्तान में दफनाने से पहले ही पुलिस का पहरा लगा दिया गया। हो सकता है कि ये सिक्योरिटी सलमान खान के लिए लगाई गई हो। दरअसल, अब सलमान बाबा सिद्दीकी के घर में नजर आए थे और तुरंत ही वहां से रवाना भी हो गए।

विज्ञापन

एंबुलेंस पहुंची घर

अब ये सिक्योरिटी सलमान खान के लिए है या फिर इसलिए क्योंकि राजकीय सम्मान के साथ बाबा सिद्दीकी को अंतिम विदाई मिलने वाली है, ये तो पता नहीं। लेकिन इस वक्त हर कोई गहरे सदमे में है और बाबा सिद्दीकी की हत्या से आहत है। आपको बता दें, उनके घर में एंबुलेंस भी पहुंच गई है और अब किसी भी वक्त उनका जनाजा उठ सकता है। इस दुखद घड़ी में पूरा बॉलीवुड एक साथ खड़ा है। सिद्दीकी परिवार के लिए ये समय बेहद कठिन है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ