ठाणे में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां जन्मदिन का केक एक मासूम बच्चे की जान के लिए खतरा बन गया. बेकरी की कथित लापरवाही के कारण तीन साल के बच्चे ने अनजाने में केक के भीतर छिपी दो धातु की सुइयां निगल लीं. इसके बाद पूरे परिवार की सांसें करीब 48 घंटे तक अटकी रहीं.
जानकारी के मुताबिक, ठाणे निवासी स्नेहा शेलार ने 31 मई को अपने बेटे रेयांश का तीसरा जन्मदिन धूमधाम से मनाया था. खास मौके के लिए एक थीम बेस्ड केक मंगवाया गया था. जन्मदिन की खुशियां अभी खत्म भी नहीं हुई थीं कि अगले ही दिन एक चौंकाने वाली बात सामने आई. परिवार के बड़े बच्चों ने बताया कि केक पर लगी चॉकलेट बॉलिंग पिन के अंदर धातु की तारें लगी हुई थीं.
यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए. उन्हें आशंका हुई कि खेल-खेल में रेयांश उन धातु की तारों को निगल चुका है. बिना समय गंवाए परिवार बच्चे को ठाणे के जुपिटर अस्पताल लेकर पहुंचा. अस्पताल में किए गए एक्स-रे ने परिवार की आशंका को सच साबित कर दिया. जांच में पता चला कि बच्चे की छोटी आंत में दो नुकीली धातु की सुइयां फंसी हुई हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, ये सुइयां आंत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती थीं और स्थिति जानलेवा भी बन सकती थी.
यह भी पढ़ें: पुण्य कमाने पहुंचे श्रद्धालुओं पर टूटा हादसे का कहर, गोदावरी में पलटी नाव; महिला की मौत, बच्चा लापता
हालात की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने बच्चे को निगरानी में रखा. इसके बाद शुरू हुआ इंतजार का वह दौर, जिसने पूरे परिवार को मानसिक तनाव और भय के साये में जीने पर मजबूर कर दिया. हर पल यही डर था कि कहीं सुइयां आंत को नुकसान न पहुंचा दें. सौभाग्य से करीब 48 घंटे बाद दोनों धातु की सुइयां बिना किसी सर्जरी के प्राकृतिक रूप से बच्चे के शरीर से बाहर निकल गईं. इसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली. फिलहाल रेयांश की हालत स्थिर बताई जा रही है.
हालांकि इस घटना ने बेकरी उद्योग में सुरक्षा मानकों को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप है कि बेकरी को पता था कि केक एक छोटे बच्चे के जन्मदिन के लिए तैयार किया जा रहा है, इसके बावजूद सजावट को मजबूती देने के लिए धातु की तारों का इस्तेमाल किया गया. सबसे चिंताजनक बात यह रही कि ग्राहक को इसके बारे में कोई चेतावनी या जानकारी नहीं दी गई.
घटना के बाद रेयांश की मां स्नेहा शेलार ने सोशल मीडिया के जरिए सभी माता-पिता से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए केक खरीदते समय यह जरूर जांच लें कि उसकी सजावट में इस्तेमाल की गई सामग्री पूरी तरह सुरक्षित और खाने योग्य हो.
यह भी पढ़ें: ट्रेन पकड़ ली, लेकिन Aadhaar Card रह गया घर पर? टीटीई (TTE) भी नहीं रोकेगा
ठाणे की यह घटना एक बड़ा सबक है कि जश्न की छोटी-सी लापरवाही भी कभी-कभी किसी मासूम की जिंदगी को खतरे में डाल सकती है. जन्मदिन का केक, जो खुशियों का प्रतीक माना जाता है, इस परिवार के लिए कुछ घंटों के लिए डर और बेचैनी का कारण बन गया.
संबंधित खबरें
PM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
35 mins agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
15 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
15 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
19 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
1 day agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
1 day agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
2 days agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 days agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
2 days agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines