हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महाराष्ट्र के मिनी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, राज ठाकरे की मनसे उठा सकती है ये कदम

महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। चर्चा है कि राज ठाकरे की मनसे महायुति की सहयोगी पार्टी शिवसेना से गठबंधन कर सकती है। 

विज्ञापन

महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई करवट लेते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) जल्द ही महायुति के सहयोगी शिवसेना से हाथ मिला सकती है। दरअसल, शिवसेना (शिंदे गुट) और मनसे के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत तेज हो गई है। दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं के बीच दो दौर की बैठकें हो चुकी हैं और अब तीसरे दौर की योजना बनाई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों को ध्यान में रखते हुए अब शिवसेना और मनसे के दूसरे स्तर के नेता सीटों के बंटवारे को लेकर प्राथमिक चर्चा करने जा रहे हैं। गठबंधन को लेकर दोनों दलों के बीच सकारात्मक माहौल बना है और जल्द ही इस पर औपचारिक घोषणा हो सकती है।

ये भी पढ़ें- आदमपुर एयरबेस पर जवानों से मिले पीएम मोदी, पाक ने इसी पर हमले का किया था झूठा दावा

चार महीने में स्थानीय निकाय चुनाव कराने का आदेश

दूसरी ओर, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले ठाकरे गुट और मनसे के बीच अभी तक केवल “पहले आप… पहले आप…” जैसी औपचारिक चर्चाएं ही चल रही हैं। इस तुलना में शिवसेना (शिंदे गुट) ने मनसे के साथ गठबंधन को लेकर स्पष्ट रूप से पहल करते हुए बड़ी बढ़त बनाई है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में अगले चार महीनों के भीतर स्थानीय निकाय चुनाव कराने का आदेश दिया है। इस फैसले के बाद राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। शिवसेना ने तेजी से कदम उठाते हुए मनसे के साथ संभावित गठबंधन की दिशा में बातचीत को गति दी है।

विज्ञापन

किस शहरी क्षेत्रों में गठबंधन को होगा फायदा?

हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर मनसे महायुती में शामिल होती है तो मुंबई, ठाणे और नासिक जैसे शहरी क्षेत्रों में गठबंधन को खासा फायदा हो सकता है। अब देखना यह होगा कि तीसरे दौर की बैठक में क्या निर्णय लिए जाते हैं और मनसे की भूमिका महायुती में किस रूप में तय होती है।

ये भी पढ़ें- PM मोदी की टोपी क्यों खास? जो आदमपुर एयरबेस में पहनी, पाकिस्तान को बड़ा मैसेज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola