आदमपुर एयरबेस पर जवानों से मिले पीएम मोदी, पाक ने इसी पर हमले का किया था झूठा दावा

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह-सुबह आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जहां पर उन्होंने बहादुर जवानों से बातचीत भी की। इसकी कई तस्वीरें सामने आई हैं।

PM Modi in Adampur
विज्ञापन

PM Narendra Modi: पहलगाम हमले के बाद से ही देश की रक्षा के लिए सेना के जवान दिन-रात पाकिस्तान बॉर्डर पर डटे हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज इन्हीं जवानों से मिलने के लिए सुबह-सुबह आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जहां पर उन्होंने बहादुर जवानों से बातचीत भी की। वायुसेना के जवानों ने उन्हें जानकारी दी। उनकी मुलाकात की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें सेना के जवान पीएम मोदी के साथ काफी जोश में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि पीएम मोदी पहले भी जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए कई बार उनसे मिलने पहुंचे हैं।

जवानों का बढ़ाया हौसला

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही टेंशन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पंजाब में आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां पर उन्होंने सेना के जवानों से बातचीत की। इसके पहले 12 मई को पीएम ने देश को संबोधित किया था, जिसमें पीएम ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष पर बात की थी। आज जवानों के साथ मिलकर पीएम ने ऑपरेशन को लेकर चर्चा की।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने किया पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों के साथ मुलाकात को लेकर कुछ देर पहले ही अपने एक्स हैंडल पर कुछ फोटो पोस्ट की हैं। फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि ‘आज सुबह मैं एएफएस आदमपुर गया और हमारे बहादुर योद्धाओं और सैनिकों से मिला। साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही खास अनुभव था।’ पीएम ने आगे लिखा कि ‘भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी रहेगा, क्योंकि वे हमारे देश के लिए हर काम करते हैं।’

विज्ञापन

आपको बता दें कि जिस एयरबेस पर प्रधानमंत्री पहुंचे हैं, उस पाकिस्तान ने हमला करना का झूठा दावा किया था। दरअसल, पाकिस्तान ने सैटेलाइट तस्वीरें जारी कर कर कहा था कि भारत के आदमपुर एयरबेस को तबाह कर दिया गया है। हालांकि, इंटरनेशनल जियो-इंटेलिजेंस विशेषज्ञ डेमियन साइमन ने पाकिस्तान की तस्वीर को फर्जी बताकर उसकी पोल खोल दी थी।


ये भी पढ़ें: CJI संजीव खन्ना आज हो रहे हैं रिटायर, वक्फ-जज वर्मा समेत इन फैसलों के लिए किए जाएंगे याद

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ