हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मानसून से पहले किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, फडणवीस सरकार ने कर्जमाफी को दी मंजूरी

सरकार ने नियमित रूप से कर्ज चुकाने वाले किसानों को भी राहत देने का निर्णय लिया है. ऐसे किसानों को 50 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि (अनुदान) दी जाएगी, ताकि समय पर ऋण चुकाने वालों को भी लाभ मिल सके.

विज्ञापन

महाराष्ट्र में मानसून से पहले किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में किसान कर्जमाफी योजना को मंजूरी दे दी गई है. इसके साथ ही फडणवीस सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए प्रमुख वादों में से एक को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है.

सूत्रों के मुताबिक सरकार ने 2 लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने का फैसला किया है. इस योजना के तहत 65 लाख से अधिक कृषि ऋण खातों को कुल 36,585 करोड़ रुपये की कर्जमाफी दी जाएगी. इससे राज्य के करीब 56 लाख किसानों को सीधा लाभ मिलने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 2 June: जून में भी फरवरी जैसी ठंड? दिल्ली-UP समेत 23 राज्यों में तूफान-बारिश का अलर्ट, कहां अटका मानसून?

विज्ञापन

सरकार ने नियमित रूप से कर्ज चुकाने वाले किसानों को भी राहत देने का निर्णय लिया है. ऐसे किसानों को 50 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि (अनुदान) दी जाएगी, ताकि समय पर ऋण चुकाने वालों को भी लाभ मिल सके.

हालांकि, विधान परिषद चुनाव के कारण आचार संहिता लागू है, इसलिए फिलहाल इस फैसले की आधिकारिक घोषणा नहीं की जाएगी. चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकार इस संबंध में विस्तृत घोषणा कर सकती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: LPG New Rules: आज से बदल गया सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी का पूरा सिस्टम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola