Maharashtra Minister Manikrao Kokate trouble again: महाराष्ट्र सरकार के खेल मंत्री माणिकराव कोकाटे को तगड़ा झटका लगा है. जिला सत्र न्यायालय के ताजा फैसले के बाद उनपर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है. उनका मंत्री पद भी खतरे में है. सरकारी कोटे के 10 प्रतिशत फ्लैट्स के गबन के मामले में दो साल की जेल और 10,000 रुपये का जुर्माने की सजा को जिला सत्र न्यायालय ने बरकरार रखा है. गौरतलब है कि इसी साल अगस्त में विधानसभा में रमी खेलते हुए वीडियो वायरल होने के बाद माणिकराव कोकाटे का विभाग बदला गया था. पहले माणिकराव कोकाटे के पास कृषि विभाग था, जिसे बदलकर खेल मंत्रालय दिया गया था. देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार की मुलाकात के बाद मंत्री माणिकराव कोकाटे का विभाग बदलने का फैसला लिया गया है.
यह भी पढ़ें: बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री नितिन नबीन का इस्तीफा, BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर लिया फैसला
विधानसभा में रमी खेलते हुए वीडियो वायरल
अगस्त 2025 में माणिकराव कोकाटे का विधानसभा में रमी खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ था. उस समय विपक्षी पार्टियों ने वायरल वीडियो को लेकर सत्ताधारी पार्टी को कटघरे में खड़ा किया था. चौतरफा विरोध होता देख महाराष्ट्र सरकार को माणिकराव कोकाटे का मंत्रालय बदलने का फैसला लेना पड़ा था. उस समय कोकाटे का विभाग बदलकर उद्योग मंत्रालय से खेल मंत्रालय में स्थानांतरित किया गया था. जिला सत्र न्यायालय के ताजा फैसले के बाद अब कोकटे का फिर मंत्री पद दांव पर है. यही नहीं, दो साल की जेल और 10,000 रुपये का जुर्माना बरकरार रहने पर माणिकराव कोकाटे पर गिरफ्तारी का संकट भी मंडराने लगा है. इस विवाद से निपटने के लिए माणिकराव कोकाटे को पहले ही आगे की रणनीति पर विचार करना होगा.
यह भी पढ़ें: ‘सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लिया’, कबड्डी खिलाड़ी के मर्डर के बाद इंटरनेट पर वायरल हुई ये पोस्ट
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
7 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
7 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
1 day agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
1 day agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
2 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
2 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
2 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
4 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
4 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines