बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री नितिन नबीन का इस्तीफा, BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर लिया फैसला

Nitin Nabin Resigns: बिहार की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है. बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री नितिन नबीन ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है. वे राज्य सरकार में पथ निर्माण विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. भाजपा की ओर से उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद उन्होंने मंत्रिमंडल से हटने का फैसला लिया.

Nitin Nabin Resigns

Nitin Nabin Resigns: भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बिहार सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. नितिन नबीन बिहार में मंत्री बनने के बाद दो अहम विभाग पथ निर्माण विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे थे. बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक नितिन नबीन ने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद मंत्रीपद छोड़ने का फैसला लिया. नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा पत्र दिया, जिसे तुरंत मंजूर कर लिया गया. नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद बिहार सरकार में चर्चा शुरू हो गई है कि अब इन दोनों अहम विभागों की जिम्मेदारी किसे मिलेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

इस्तीफा देने का एक कारण यह भी

नितिन नबीन के बिहार सरकार के मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने के पीछे एक कारण यह भी हो सकता है कि भाजपा की ‘एक व्यक्ति, एक जिम्मेदारी’, वाली नीति को सबसे पहले खुद लागू कर सहयोगी दलों को मैसेज देने की कोशिश की गई हो. संगठन की बड़ी जिम्मेदारी कंधे पर आने के बाद नितिन नबीन बिहार में अपने विभागों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते, इसलिए उन्होंने संगठनात्मक कार्यों पर ध्यान देने के लिए बिहार के मंत्रीपद से इस्तीफा देना ही ठीक समझा.

सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं नितिन नबीन

कायस्थ जाति से जुड़े नितिन नबीन ने केवल 45 की उम्र में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभालते ही सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इससे पहले 49 वर्ष की उम्र में अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे और 52 साल की उम्र में गडकरी अध्यक्ष बने थे. 43 वर्ष की उम्र में अटल बिहारी वाजपेयी 1968 में भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष बने थे, वहीं, 45 वर्ष की उम्र में लाल कृष्ण आडवाणी 1973 में भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष बने थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ