महाराष्ट्र सरकार को झटका, खेल मंत्री माणिकराव कोकाटे पर गिरफ्तारी का खतरा, मंत्री पद भी खतरे में

Maharashtra Minister Manikrao Kokate trouble again: महाराष्ट्र सरकार के खेल मंत्री माणिकराव कोकाटे फिर मुश्किल में हैं. जिला सत्र न्यायालय ने सरकारी कोटे के 10 प्रतिशत फ्लैट्स के गबन के मामले में दो साल की जेल और 10,000 रुपये का जुर्माना बरकरार रखा है. कोकाटे पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है. उनका मंत्री पद भी खतरे में है.

Manikrao Kokate

Maharashtra Minister Manikrao Kokate trouble again: महाराष्ट्र सरकार के खेल मंत्री माणिकराव कोकाटे को तगड़ा झटका लगा है. जिला सत्र न्यायालय के ताजा फैसले के बाद उनपर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है. उनका मंत्री पद भी खतरे में है. सरकारी कोटे के 10 प्रतिशत फ्लैट्स के गबन के मामले में दो साल की जेल और 10,000 रुपये का जुर्माने की सजा को जिला सत्र न्यायालय ने बरकरार रखा है. गौरतलब है कि इसी साल अगस्त में विधानसभा में रमी खेलते हुए वीडियो वायरल होने के बाद माणिकराव कोकाटे का विभाग बदला गया था. पहले माणिकराव कोकाटे के पास कृषि विभाग था, जिसे बदलकर खेल मंत्रालय दिया गया था. देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार की मुलाकात के बाद मंत्री माणिकराव कोकाटे का विभाग बदलने का फैसला लिया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा में रमी खेलते हुए वीडियो वायरल

अगस्त 2025 में माणिकराव कोकाटे का विधानसभा में रमी खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ था. उस समय विपक्षी पार्टियों ने वायरल वीडियो को लेकर सत्ताधारी पार्टी को कटघरे में खड़ा किया था. चौतरफा विरोध होता देख महाराष्ट्र सरकार को माणिकराव कोकाटे का मंत्रालय बदलने का फैसला लेना पड़ा था. उस समय कोकाटे का विभाग बदलकर उद्योग मंत्रालय से खेल मंत्रालय में स्थानांतरित किया गया था. जिला सत्र न्यायालय के ताजा फैसले के बाद अब कोकटे का फिर मंत्री पद दांव पर है. यही नहीं, दो साल की जेल और 10,000 रुपये का जुर्माना बरकरार रहने पर माणिकराव कोकाटे पर गिरफ्तारी का संकट भी मंडराने लगा है. इस विवाद से निपटने के लिए माणिकराव कोकाटे को पहले ही आगे की रणनीति पर विचार करना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ