Maharashtra News : महाराष्ट्र के बीड में सरपंच की हत्या के बाद जमकर राजनीति हो रही है। अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को इस घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह जिला कभी अपने शांतिपूर्ण माहौल के लिए जाना जाता था, लेकिन अब कुछ लोगों ने सत्ता का दुरुपयोग करने का फैसला किया है, जिसके नतीजे जिले में देखे जा सकते हैं।
शरद पवार ने सरकार से मांग की कि बीड में शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने वालों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा, “बीड एक ऐसा जिला था जो सभी को शांतिपूर्ण रास्ते पर ले जाता था। मैंने वहां छह सदस्यों को चुना था और वहां एक तरह का सौहार्दपूर्ण माहौल था। लेकिन अब कुछ लोगों ने अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने का फैसला किया है। हम पिछले कुछ महीनों से बीड में इसके परिणाम देख रहे हैं।”
वहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर अभिनेता राहुल सोलापुरकर के दावों पर शरद पवार ने कहा कि राज्य सरकार को ऐसे लोगों से निपटना चाहिए। उन्होंने कहा, “जब कोई जाति और धर्म के आधार पर लोगों को विभाजित करने की कोशिश करता है, तो सरकार को मूकदर्शक नहीं रहना चाहिए। मैं राज्य में इस तरह के माहौल को स्वीकार नहीं करूंगा।”
बीड सरपंच हत्या मामला
बीड सरपंच हत्या मामले में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे के एक सहयोगी वाल्मीक कराड का नाम सामने आया, जिसके बाद 4 मार्च को एनसीपी विधायक धनंजय मुंडे ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि “धनंजय मुंडे को मंत्री पद की शपथ दिलाना सबसे बड़ी गलती थी।” उन्होंने दावा किया कि “महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद मुंडे को फोन करके उनसे इस्तीफा मांगा था।”
यह भी पढ़ें : आखिर क्यों वायरल हो रहा है नेपाल के छात्र का भाषण? वीडियो देख हो रही जमकर तारीफ
अब इस मामले में बीजेपी विधायक सुरेश धस का एक बड़ा बयान सामने आया है। धस ने एक इंटरव्यू में दावा किया, “वाल्मीक कराड ने 2,000-4,000 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खड़ी की है। इसमें से पुणे में उनकी 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।” गौरतलब है कि धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मीक कराड को इस साल जनवरी में 2 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। यह मामला कथित तौर पर बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से जुड़ा हुआ है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
8 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
10 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
10 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines