महाराष्ट्र के बीड में उप-सरपंच की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर रोककर उप-सरपंच की पिटाई की गई है। बताया जा रहा है कि पिटाई करने वाले कोई और नहीं बल्कि महिला सरपंच के पति और उसके साथी थे, जिन्होंने उप-सरपंच लक्ष्मण चव्हाण को बीच सड़क पर रोककर बेरहमी से लात-घूंसे और डंडे से पीटा है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
मामला बीड के माजलगांव तालुका का है। यहां निपाणी टाकली में उप-सरपंच लक्ष्मण चव्हाण की सड़क पर बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। सरेआम उप-सरपंच की पिटाई ने एक बार फिर जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले में कानून और पुलिस के भय को ताक पर रखकर अपराधी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
उप-सरपंच की पिटाई क्यों?
जानकारी के अनुसार, उप-सरपंच लक्ष्मण चव्हाण ने गांव की पंचायत सभा में महिला सरपंच के कामकाज पर सवाल खड़े किए थे। उप-सरपंच लक्ष्मण ने ग्रामसभा में फर्जी कामों के बिलों का विरोध किया था और महिला सरपंच को ही ग्रामसभा में बुलाने की बात कही थी। इसी बात से नाराज सरपंच पति भगवान राठौड़ और उनके साथी हो गए थे और लक्ष्मण चव्हाण पर हमला कर दिया।
मारपीट की घटना
बताया जा रहा है कि माजलगांव-परभणी रोड पर शनिवार शाम 5 से 6 बजे के बीच लक्ष्मण चव्हाण की बेरहमी से पिटाई की गई। हमलावरों ने उन्हें लात-घूंसे और डंडों से मारा और उनके पैर तोड़ने की धमकी भी दी। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह महिला सरपंच के पति और उसके साथी बीच सड़क पर लक्ष्मण की पिटाई कर रहे हैं। जख्मी उप-सरपंच लक्ष्मण चव्हाण का बीड जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें : लड़ाई से नहीं पढ़ाई से हो रहा नक्सल का मुकाबला, ‘वन विलेज वन लाइब्रेरी’ ने बदली बच्चों की जिंदगी
पुलिस की कार्रवाई, दोनों पक्षों पर FIR दर्ज
वीडियो सामने आने के बाद बीड पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बीड जिले के एसपी नवनीत कावत ने बताया कि इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दोनों पक्षों की आपसी रंजिश पुरानी है। इस मामले में FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines