Bal Thackeray: महाराष्ट्र के दबंग नेता रहे दिवंगत बाला साहेब ठाकरे के पोते अब राजनीति नहीं, फिल्मों में आने के लिए बेताब हैं। वे पिछले 5 साल से कड़ी मेहनत कर अभिनय के गुर सीख रहे थे। अब फिल्मों में एंट्री के लिए कवायद तेज कर दी है। वे जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं। सूत्रों से पता लगा है कि ऐश्वर्य अपने परिवार की लंबी विरासत से अब मुंह मोड़ने जा रहे हैं। ठाकरे के वंशज लंबे समय से बॉलीवुड में आने के लिए मेहनत कर रहे हैं।
इसके विपरित, परिवार के दूसरे लोगों ने आज तक सिर्फ राजनीति में ही अपना करियर बनाया है। मुंबई में उनके फिल्मों में आने की चर्चा लोगों में देखने को मिल रही है। परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि ऐश्वर्य ने अपने टैलेंट को निखारने के लिए लगातार 5 साल तक मेहनत की है। खुद को स्थापित करने के लिए एक्टिंग की बारीकियां कई कलाकारों से सीखी हैं। इससे पहले ऐश्वर्य एक खास प्रोजेक्ट को लेकर भी काम कर चुके हैं। जिसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।
ऐश्वर्या से जुड़े लोगों के अनुसार उनको उम्मीद है कि वे फिल्मों में जलवा बिखेरेंगे। फिल्मों के सेट पर टिकने के लिए ऐश्वर्य मायानगरी के कई बड़े संस्थानों से संपर्क बनाए हुए थे। बचपन से ही ऐश्वर्य में कला और संगीत को लेकर रूचि देखने को मिली है। सूत्रों के अनुसार ऐश्वर्य दावा कर चुके हैं कि आने वाले एक साल में वे कई खास प्रोजेक्टों का हिस्सा बन सकते हैं। यह आश्चर्यजनक बात नहीं होगी। पता लगा है कि बॉलीवुड के कई फिल्ममेकर भी ऐश्वर्य के टच में हैं।
संबंधित खबरें
PM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
3 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
18 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
20 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
23 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
23 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
3 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines