12वीं पास Ravi Kishan कितनी संपत्ति के मालिक? भोजपुरी सुपरस्टार के नामांकन में सामने आई डिटेल

Ravi Kishan Net Worth: भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। इस बीच उन्होंने भाजपा कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करते हुए एक्टर ने अपनी पूरी संपत्ति का खुलासा भी किया है। आइए जानते हैं भोजपुरी सुपरस्टार की नेट वर्थ।

ravi kishan

Ravi Kishan Net Worth: भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा के नेता रवि किशन एक बार फिर उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से चुनावी ताल ठोक रहे हैं। इस बीच एक्टर ने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। उन्होंने नामांकन दाखिल करते हुए अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा भी दिया है। हलफनामा में एक्टर ने बताया है कि वो करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनके अकाउंट में इस समय 2.49 करोड़ रुपये जमा हैं। इसके अलावा रवि किशन के पास कैश के तौर पर कुल 79 हजार से ज्यादा रुपये हैं, जबकि उन्होंने 1.99 करोड़ रुपये का निवेश किया हुआ है। सुपरस्टार ने अपनी संपत्ति के अलावा पत्नी प्रीति की संपत्ति का खुलासा भी किया है। एक्टर ने बताया है कि उनकी पत्नी के अकाउंट में 35.19 लाख रुपये जमा हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट कई मायनों में अहम मानी जाती है। इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ माना जाता है, जहां इस सीट पर सातवें चरण में वोटिंग होनी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ