हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बदलापुर एनकाउंटर मामले में महाराष्ट्र सरकार को झटका, HC में जांच रिपोर्ट पेश, आरोपी की मौत के लिए पुलिसवाले जिम्मेदार

Badlapur School Sexual Assault Accused Death Case : बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी अक्षय शिंदे की मौत की जांच रिपोर्ट बॉम्बे हाई कोर्ट में पेश की गई। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी की मौत के लिए पुलिसवाले जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन
बदलापुर एनकाउंटर की जांच रिपोर्ट हाई कोर्ट में हुई पेश। (File Photo)

Badlapur School Sexual Assault Accused Encounter Case : बदलापुर स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में महाराष्ट्र सरकार को बड़ा झटका लगा। पुलिस एनकाउंटर में मासूस बच्चियों के साथ यौन शोषण करने वाला आरोपी अक्षय शिंदे मारा गया। आरोपी की कथित ‘फर्जी’ मुठभेड़ केस को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट के सामने मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट पेश की गई। इस रिपोर्ट में आरोपी की मौत के लिए पुलिसवालों को जिम्मेदार माना गया है।

बदलापुर यौन उत्पीड़न मामला काफी सुर्खियां में था। मुठभेड़ में बच्चियों के साथ यौन शोषण करने वाला आरोपी अक्षय शिंदे पुलिस की गोलियों का निशाना बन गया और उसकी मौत हो गई। ज्यूडिशियल इनक्वायरी कमेटी ने इस एनकाउंटर की जांच की और बॉम्बे हाई कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश की। इस जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि मृतक के साथ विवाद में 5 पुलिसकर्मियों द्वारा इस्तेमाल किया गया बल अनुचित था और ये पुलिसकर्मी आरोपी की मौत के लिए जिम्मेदार हैं।

यह भी पढे़ं : ‘कोई पुलिस वाला दोषी मिला तो…’, बदलापुर एनकाउंटर पर क्या बोले रामदास अठावले?

विज्ञापन

बंदूक पर आरोपी का फिंगर प्रिंट नहीं : जांच रिपोर्ट

जांच रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिसवालों ने जिस बंदूक को दिखाया था कि अक्षय शिंदे ने इसे छीनकर गोलियां चलाई थीं, उस पर उसका फिंगर प्रिंट नहीं था। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर अदालत ने आदेश दिया कि इन पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। इस तरह माना जा रहा है कि ‘फेक’ एनकाउंटर मामले में महाराष्ट्र सरकार को बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं : Badlapur Encounter: अब किसको गोली मारेंगे? संजय राउत ने शिंदे सरकार से पूछा सवाल

जानें क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

आपको बता दें कि बदलापुर कांड में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों का कई दिनों तक आंदोलन चलता रहा। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक पर जाम लगा दिया था। इस केस को लेकर सरकार पर काफी दबाव था। विपक्ष भी आक्रमक था और लोग गुस्से में थे। इसके बाद जेल से ले जाते वक्त आरोपी अक्षय शिंदे का मुंब्रा के पास कथित एनकाउंटर कर दिया गया। इस मुठभेड़ पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने सवाल खड़े किए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola