लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री ने छोड़ा साथ

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक पार्टियों में नेताओं को लेकर खींचतान चल रही है। इस बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। उनके वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ने पार्टी का साथ छोड़ दिया।

Dinesh-Agarwal

पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता दिनेश अग्रवाल ने पार्टी से दिया इस्तीफा।

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक पार्टियों में जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही है। आम चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

उत्तराखंड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल काफी दिनों में संगठन से नाराज चल रहे थे। उन्हें शनिवार को मनाने की कोशिश की गई, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद दिनेश अग्रवाल ने देर रात कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस छोड़ने से पहले दिनेश अग्रवाल ने भाजपा ज्वाइन करने की अटकलों पर कहा था कि जब सूरज निकलेगा, तब देखेंगे।

विज्ञापन

दिनेश अग्रवाल का रिजाइन लेटर आया सामने

विज्ञापन

दिनेश अग्रवाल का इस्तीफा लेटर सामने आया है। उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी को अपना त्यागपत्र भेजा। दिनेश अग्रवाल ने अपने रिजाइन लेटर में लिखा कि महोदय, आपको अवगत कराना चाहता हूं कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा हूं। कृपया स्वीकार करने का कष्ट करें।

विज्ञापन

चुनाव में कांग्रेस को हो सकता है बड़ा नुकसान

दिनेश अग्रवाल धर्मपुर से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वे कांग्रेस सरकार में मंत्री भी थे। दिनेश अग्रवाल के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को हरिद्वार लोकसभा सीट पर भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। हरिद्वार लोकसभा सीट के तहत आने वाला धर्मपुर सबसे ज्यादा मतदाता वाला विधानसभा क्षेत्र है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ