Baba Siddiqui Murder Lawrence Bishnoi: एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो से तीन हमलावरों ने उन्हें बेटे जीशान सिद्दीकी के बांद्रा ईस्ट इलाके में स्थित ऑफिस के बाहर गोली मारी। उन्हें दो से तीन गोलियां लगीं। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो शूटरों को हिरासत में लिया है। जिसमें से एक उत्तर प्रदेश और दूसरा हरियाणा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि फायरिंग में 9 MM पिस्टल का इस्तेमाल किया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
लॉरेंस बिश्नोई का नाम आया सामने
खास बात यह है कि बाबा सिद्दीकी ने 15 दिन पहले ही अपनी जान को खतरा बताया था। इसके लिए उन्होंने डिप्टी सीएम अजित पवार से बात की थी। इसके बाद उन्हें केंद्र सरकार की ओर से वाई कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। इसके बावजूद उनकी हत्या कई सवाल पैदा कर रही है। बाबा सिद्दीकी की मौत मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया है।
लॉरेंस की भूमिका की जांच
पुलिस इस मामले में लॉरेंस की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है कि बाबा सिद्दीकी सलमान खान के खास दोस्त माने जाते हैं। जबकि सलमान खान को लॉरेंस अपना दुश्मन मानता है। कहा जा रहा है कि लॉरेंस से धमकी मिलने के बाद भी बाबा सिद्दीकी ने सलमान खान की मदद की थी। हो सकता है कि इसका बदला लेने के लिए ही लॉरेंस ने बाबा सिद्दीकी की हत्या करवाई हो। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद सलमान खान और संजय दत्त समेत कई जाने-माने नाम लीलावती अस्पताल पहुंचे।
ये भी पढ़ें: एक थे बाबा सिद्दीकी: घड़ी बनाने वाला कैसे बना राजनीति का दिग्गज? कांग्रेस में रहे, NCP में थे
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के खास दोस्त
बता दें कि बाबा सिद्दीकी राजनीति में ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी जाना पहचाना नाम थे। वह सलमान खान और शाहरुख खान समेत कई सेलिब्रिटीज के खास दोस्त थे। उनकी इफ्तार पार्टी की भी चर्चा होती थी। कहा जाता है कि सलमान खान और शाहरुख खान के बीच दूरियां इसी पार्टी में मिटी थीं। बाबा सिद्दीकी 1977 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। वह लंबे समय तक पार्टी से जुड़े रहे। वह तीन बार विधायक और एक बार मंत्री रहे। इसके बाद लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने एनसीपी अजित पवार गुट का दामन थाम लिया।
ये भी पढ़ें: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, Y कैटेगरी की सिक्योरिटी में सेंध!
सीएम बोले- जल्द गिरफ्तार होगा तीसरा आरोपी
बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैंने डॉक्टरों और पुलिस से बात की है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी यूपी और हरियाणा के हैं। तीसरा आरोपी फरार है। हमने मुंबई पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कानून-व्यवस्था को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुझे यकीन है कि मुंबई पुलिस जल्द ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
ये भी पढ़ें: Baba Siddiqui Death: NCP नेता बाबा सिद्दीकी के कत्ल की इनसाइड स्टोरी
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
15 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
16 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
16 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines