Baba Siddique Murder Case: इन 5 जिलों में लिखी गई बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की पटकथा, क्राइम ब्रांच ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Baba Siddiqui: मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार इस हत्याकांड की योजना पुणे, अकोला, मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे जिले में बनाई गई। हत्यारों को पिस्टल रखने और चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी।

Baba Siddiqui Murder Case, Baba Siddiqui Murder Case Latest Update, Lawrence Bishnoi, Baba Siddiqui Murder Case Accused Caught, Mumbai Crime Branch

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी

Baba Siddiqui Murder Case Latest Update: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को और पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार इस हत्या की योजना महाराष्ट्र के पांच जिलों में बनाई गई थी। हत्यारों को पिस्टल रखने और उसे चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी।

विज्ञापन

मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार इस हत्याकांड की योजना पुणे, अकोला, मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे जिले में बनाई गई। शुक्रवार को जांच एजेंसियों ने इस मामले में पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें अब तक इस मामले में कुल 9 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। पकड़े गए लोगों के तार इन पांच जिले से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

ये 5 आरोपी गिरफ्तार कि गए

  • नितिन गौतम सपरे ठाणे जिले के डोंबिवली का निवासी है
  • सभाजी किसन पार्धी ठाणे जिले के अंबरनाथ का निवासी है
  • राम फुलचंद कनौजिया नवी मुंबई के पनवेल का निवासी है
  • प्रदीप दत्तू थोंबरे ठाणे जिले के अंबरनाथ का निवासी है
  • चेतन दिलीप पारधी ठाणे जिले के अंबरनाथ का निवासी है

मुंबई पुलिस ने किए ये नए खुलासे

मुंबई क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को इस मामले में खुलासा किया कि हत्यारों को पिस्टल चलाने और उसे किस तरह छिपाकर रखना है इस तक की ट्रेनिंग दी गई थी। अभी तक की छानबीन में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों का सीधे तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे शुभम लोणकर और जीशान अख्तर से संपर्क था। पुलिस के अनुसार हत्याकांड में टर्की निर्मित जिस पिस्टल का यूज किया गया उसका मॉडल नेम TISAS है, इसके अलावा हत्या में ऑस्ट्रिया ग्लॉक और देशी कट्टे का भी यूज किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ