Baba Siddique Son Zeeshan Siddique Statement On Lawrence Bishnoi Gang : महाराष्ट्र में एनसीपी (अजित गुट) के नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ हुंकार भरी है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता एक शेर थे। मेरी रगों में भी शेर का खून बहता है। मैं अभी भी बेखौफ और अडिग हूं। उन्होंने रविवार को एक्स पर एक और पोस्ट किया।
मुंबई पुलिस को बाबा सिद्दीकी के हत्यारों के मोबाइल फोन में जीशान सिद्दीकी की तस्वीर मिली है। हैंडलर्स ने स्नैपचैट से शूटरों को उनकी तस्वीर भेजी थी। ऐसे में जीशान सिद्दीकी की जान को भी खतरा था। अब पुलिस यह पता लगा रही कि पिता बाबा सिद्दीकी या बेटे जीशान सिद्दीकी में से किसे मारने के लिए शूटर आए थे। इस बीच जीशान सिद्दीकी सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : जब महाराष्ट्र में थे शूटर तो यूपी से क्यों किए गए हायर? बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में नया खुलासा
शेर थे मेरे पिता : जीशान सिद्दीकी
बाबा सिद्दीकी के विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने मेरे पिता को चुप करा दिया, लेकिन वे भूल गए कि मेरे पिता एक शेर थे और मैं उनकी दहाड़ को अपने अंदर रखता हूं, उनकी लड़ाई मेरी रगों में है। वे न्याय के लिए खड़े हुए, बदलाव के लिए लड़े और अडिग साहस के साथ तूफानों का सामना किया।
मेरी लड़ाई जारी रहेगी : विधायक
उन्होंने आगे लिखा कि अब, जिन्होंने उन्हें नीचे गिराया, वे यह मानकर मेरी ओर देख रहे हैं कि वे जीत गए हैं, मैं उनसे कहता हूं- मेरी रगों में शेर का खून बहता है। मैं अभी भी यहां हूं, बेखौफ और अडिग। उन्होंने एक शेर को मार डाला, लेकिन मैं उनकी जगह पर खड़ा हूं। यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। आज, मैं वहीं खड़ा हूं, जहां वे खड़े थे- जीवित, अथक और तैयार। उन्होंने कहा कि बांद्रा ईस्ट के मेरे लोगों, मैं हमेशा आपके साथ हूं।
यह भी पढ़ें : ‘बुजदिल डराया करते हैं…’, बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बेटे ने सोशल मीडिया पर कही ये बात
जीशान सिद्दीकी ने एक शेर भी किया था पोस्ट
आपको बता दें कि एक दिन पहले जीशान सिद्दीकी ने शनिवार को एक्स पर एक शेर भी पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि बुजदिल डराया करते हैं अक्सर दिलेर को, धोखे से मार देते हैं गीदड़ भी शेर को।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines