Baba Siddique Murder Updates: NCP नेता, 3 बार कांग्रेस विधायक रह चुके, बॉलीवुड इंडस्ट्री के नामी चेहरे बाबा सिद्दीकी की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। जिस बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पूरा बॉलीवुड और पॉलिटिशियन्स उमड़ते थे, उनकी इस तरह हत्या हो जाने से उन्हें गहरा सदमा लगा। 12 अक्टूबर दिन शनिवार की रात को जब बाबा सिद्दीकी अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के साथ घर जाने के लिए दफ्तर से निकल रहे थे तब कार सवार 3 शूटरों ने उन पर 6 गोलियां बरसाईं।
3 गोलियां लगने से उनकी मौत हो गई। लीलावती अस्पताल पहुंचने तक उन्होंने दम तोड़ दिया था। रविवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि बाबा सिद्दीकी को मारने की साजिश रची गई। पंजाब से मुंबई तक 6 शूटर्स हायर करके साजिश को अंजाम तक पहुंचाया गया। आइए जानते हैं कैसे और केस से जुड़े अब तक के अपडेट्स…
यह भी पढ़ें: ‘बाबा सिद्दीकी के मर्डर से बिश्नोई समाज का लेना-देना नहीं’; प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा, जानें और क्या-क्या कहा?
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पुणे के शूटर्स
बाबा सिद्दीकी को मारने के लिए जो शूटर्स हायर किए गए थे, वे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पुणे के थे। फरार जीशान अख्तर पंजाब के जालंधर का निवासी है। गिरफ्तार गुरमेल सिंह हरियाणा के कैथल का रहने वाला है। गिरफ्तार धर्मराज कश्यप उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है। फरार शिव कुमार गौतम भी बहराइच का निवासी है। गिरफ्तार प्रवीण लोनकर पुणे के अकोला जिले के गांव नेउरी का रहने वाला है। उसका भाई शुभम लोनकर फरार है।
शुभम ने ली जिम्मेदारी, अनमोल बिश्नोई से कनेक्शन
सूत्रों के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी के मर्डर की साजिश शुभम के फ्लैट में रची गई थी। शुभम की बातचीत लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई से होती थी। वह लॉरेंस के गुर्गों के कनेक्शन में था। शुबू लोनकर नामक फेसबुक अकाउंट से जो पोस्ट लिखी गई थी, वह शुभम ने ही लिखी थी और अब वह पोस्ट डिलीट हो चुकी है। फेसबुक पेज भी डिलीट कर दिया गया है। मुंबई पुलिस को अब न वह फेसबुक अकाउंट मिल रहा है और न ही वह पोस्ट मिल रही है।
यह भी पढ़ें: ‘मर्द हैं तो कर दो एनकाउंटर’; बाबा सिद्दीकी मर्डर से भड़के Sanjay Raut का शिंदे सरकार को खुला चैलेंज
शुभम लोनकर और जीशान अख्तर मुख्य साजिशकर्ता
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के मुख्य साजिशकर्ता शुभम लोनकर और जीशानअ अख्तर है। शुभम के फ्लैट में जहां साजिश रची गई, हत्याकांड की प्लानिंग की गई। वहीं मोहम्मद जीशान अख्तर ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए मुंबई जाने से पहले पटियाला जेल में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से मुलाकात की थी। उसे 2 साल पहले गिरफ्तार किया गया था, जहां पटियाला जेल में उसकी मुलाकात लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों से हुई थी और रिहाई के बाद वह मुंबई चला गया था। अख्तर ने बाबा सिद्दीकी की हत्या में शूटरों के साथ को-ऑर्डिनेशन करने में मदद की थी। बाबा सिद्दीकी की रेकी की थी और शूटरों के रहने की व्यवस्था मुंबई में की थी।
दशहरे की रात आतिशबाजी के बीच 10 मिनट में मर्डर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए बांद्रा का खेर नगर इलाका चुना गया, क्योंकि वहां CCTV कैमरे नहीं लगे हैं। दशहरा की रात चुनी गई, क्योंकि उस समय रावण दहन के चलते आतिशबाजी हो रही होती है। मेले लगे होते हैं तो सड़कों पर चहल-पहल काफी होती थी। सवा 9 से साढ़े 9 के बीच ही शूटर्स मौके पर पहुंचे, फायरिंग की और फरार हो गए। 3 शूटर कार में आए थे। सभी ने चेहरा कवर किया हुए था। मौके पर एक शख्स आतिशबाजी कर रहा था और वे तीनों पटाखों के धमाके में बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग कर गए। सीने में गोलियां लगने से बाबा की मौत हुई।
‘नाबालिग नहीं बाबा सिद्दीकी का हत्यारोपी’; जानें सच कैसे आया सामने और क्या किया गया था दावा?
जीशान अख्तर मिला था गुरमेल सिंह से
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जीशाल को साल 2022 में हत्या, डकैती के आरोप में गिरफ्तार करके पटियाला जेल भेज दिया गया, जहां वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ गया और वहां उसे बाबा सिद्दीकी की हत्या करने का आदेश मिला। 7 जून 2024 को जेल से रिहा होने के बाद अख्तर गुरमेल सिंह से मिलने कैथल गया। इसके बाद दोनों शूटर मुंबई चले गए, जहां उन्होंने अपना ठिकाना बनाया। उधर से शुभम, प्रवीण लोनकर ने हथियार उपलब्ध कराए। बहराइच के 2 शूटरों धर्मराज कश्यप और शिव कुमार गौतम को हायर किया।
बांद्रा के खेर नगर में बाबा सिद्दीकी की हत्या
बता दें कि 12 अक्टूबर को दशहरे के त्योहार पर रात को बांद्रा ईस्ट के खेरनगर के राम मंदिर इलाके में बाबा सिद्दीकी की गोलियां मारकर हत्या की गई। उस समय वे अपने बेटे जीशान के साथ उसके दफ्तर से बाहर निकल रहे थे। बाबा सिद्दीकी को 3 गोलियां लगीं। उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी सुरक्षा में तैनात 3 कांस्टेबल ने 2 शूटरों धर्मराज कश्यप और गुरमेल सिंह को मौके पर दबोच लिया।
रविवार को पुलिस ने तीसरे शूटर प्रवीण लोनकर को दबोचा। अब पुलिस को बाकी 3 आरोपियों शुभम लोनकर, शिव कुमार गौतम और जीशान अख्तर की तलाश है। शुबू सोनकर नामक फेसबुक अकाउंट से पोस्ट करके उसमें लॉरेंस बिश्नोई को टैग करके बाबा सिद्दीकी की हत्या करने की जिम्मेदारी ली गई, हालांकि पोस्ट अब डिलीट हो गया है और पुलिस को भी इस पोस्ट की सच्चाई की पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए पुलिस को बाबा सिद्दीकी की हत्या करवाने वाले की तलाश भी है।
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
9 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines