Baba Siddique Murder Case Update: 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा में बाबा सिद्दीकी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मुंबई पुलिस वारदात अंजाम देने के लिए रची गई साजिश में शामिल 9 लोगों को पकड़ चुकी है। अब तक की जांच में पुलिस को यही लग रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई ने ही बाबा सिद्दीकी को शूटरों को हायर करके मरवाया है, वहीं पुलिस की जांच में कई और खुलासे भी हुए हैं, जो पुलिस सूत्रों के जरिए उजागर हुए हैं।
मुंबई पुलिस के अनुसार, शूटरों को बाबा सिद्दीकी या उनके बेटे जीशान सिद्दीकी, दोनों में से किसी एक को निशाना बनाने के लिए कहा गया था। इसका मतलब यह है कि जीशान सिद्दीकी भी शूटरों के निशाने पर था, लेकिन वह अपने दफ्तर के बाहर ही अपनी कार में बैठ गया। इसलिए शूटरों को बाबा सिद्दीकी को टारगेट करने का आदेश दिया गया, जिनकी कार जीशान के दफ्तर से करीब 200 मीटर दूर खड़ी थी।
यह भी पढ़ें:Video: Salman Khan को नहीं मिलेगी माफी? मानने होंगे बिश्नोई समाज के बेहद कड़े 29 नियम
पार्टी वर्करों से मिलने जा रहे थे बाबा, तब मारी गोलियां
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, पुलिस को आरोपियों में से एक आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए स्नैपचैट अकाउंट पर जीशान सिद्दीकी की तस्वीरें और उनकी गाड़ी का नंबर मिला है। जब इस बारे में पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि उन्हें बाप और बेटे में से किसी एक को मारने के लिए कहा गया था। उन्होंने बताया कि 200 मीटर की दूरी से बाबा सिद्दीकी पर हमला करना आसान था, इसलिए उन्हें टारगेट किया गया।
दूसरी ओर, जब पुलिस ने बाबा सिद्दीकी के परिवार के सदस्यों से पूछा कि उन्होंने 200 मीटर की दूरी पैदल क्यों तय की तो उन्होंने बताया कि उन्हें इससे पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं से बातचीत करने का समय और स्थान मिल गया था, लेकिन शूटरों ने उन पर उसी समय गोलियां चलाईं, जब वह अपने बेटे और कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी के खेरवाड़ी कार्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहे थे।
यह भी पढ़ें:बाबा सिद्दीकी के कारनामों से उठाया बिश्नोई गैंग के शूटर ने पर्दा, बोले- वो अच्छा इंसान नहीं था और…
बाबा की हत्या करने की एक वजह यह होने का शक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने आगे बताया कि अब तक की जांच में बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे मुख्य मकसद लॉरेंस बिश्नोई का मुंबई में अपने गैंग का विस्तार करना है। जबरन वसूली की गतिविधियां शुरू करने के लिए शहर में भय का माहौल बनाने की कोशिश करना है। यह पूछे जाने पर कि शूटरों ने बाबा सिद्दीकी की हत्या क्यों की, जबकि सलमान खान के मामले में उन्होंने उनके आवास के बाहर गोलीबारी की और भाग गए। एक अधिकारी ने जवाब दिया कि जब किसी की हत्या होती है तो अन्य लोग डर जाते हैं और उनसे वसूली करना संभव हो जाता है।
हालांकि बांद्रा में एक झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण परियोजना से जुड़े विवाद के पहलू से भी केस की जांच कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने संकेत दिया है कि जांच संत ज्ञानेश्वर सोसायटी SRA परियोजना पर विवाद के एंगल से भी जांच चल रही है, क्योंकि साल 2014 में बाबा सिद्दीकी ने 75 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी घोषित की थी, जिसमें रियल एस्टेट होल्डिंग्स भी शामिल हैं। वह पहले भी जांच के दायरे में थे, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2017 में एक झुग्गी पुनर्वास परियोजना से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच करते हुए उनकी बांद्रा स्थित संपत्तियों पर छापेमारी की थी। अगस्त में जीशान के खिलाफ SRA अधिकारियों द्वारा जमीन के सर्वेक्षण का कथित रूप से विरोध करने के लिए FIR दर्ज की गई थी।
यह भी पढ़ें:Video: लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल कैसे पहुंचा? गैंगस्टर ने ऐसे मचाया आतंक, Baba Siddique मर्डर में आया नाम
5 बदमाश वारदात अंजाम देने से पीछे हट गए थे
बता दें कि अब तक मुंबई पुलिस इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें शिवकुमार गौतम नामक व्यक्ति का साथ देने वाले 2 लोग भी शामिल हैं। पुलिस को तुर्की में बनी पिस्तौल और ग्लॉक मिला है, जिसे राजस्थान से भेजा गया था और शूटरों को सौंप दिया गया था। पुलिस शिव कुमार गौतम, शुभम लोनकर और जीशान अख्तर की तलाश कर रही है, जिनमें से 2 पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से सीधे संपर्क होने का शक है। पुलिस लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी हासिल करने का प्रयास भी कर रही है, जो फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।
पुलिस के अनुसार, मामले में एक दिन पहले गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों ने इस काम के लिए 50 लाख रुपये मांगे थे, लेकिन पेमेंट पर असहमति बनने और टारगेट के प्रभाव को देखते हुए वे पीछे हट गए थे। इन पांचों आरोपियों की पहचान नितिन गौतम सप्रे (32), संभाजी किसन पारधी (44), प्रदीप दत्तू थोम्ब्रे (37), चेतन दिलीप पारधी और राम फुलचंद कनौजिया (43) के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार, थोम्ब्रे को छोड़कर बाकी 4 लोगों का बैकग्राउंड क्रिमिनल है।
यह भी पढ़ें:10 मिनट, ताबड़तोड़ फायरिंग, बाबा सिद्दीकी टारगेट…पंजाब से मुंबई तक मर्डर प्लानिंग, पढ़ें अब तक के अपडेट्स
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
11 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines