Lawrence Bishnoi

Video: लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल कैसे पहुंचा? गैंगस्टर ने ऐसे मचाया आतंक, Baba Siddique मर्डर में आया नाम

Lawrence Bishnoi Sabarmati Jail Gujarat: लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती जेल में पिछले डेढ़ साल से बंद है। मुंबई पुलिस को उसकी कस्टडी चाहिए, लेकिन CRPC की एक धारा के कारण कस्टडी मिल नहीं रही है। इस बीच आइए जानते हैं कि लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल कैसे पहुंचा?

Lawrence Bishnoi Sabarmati Jail Special Report: लॉरेंस बिश्नोई बिश्नोई गैंग ने बाबा सिद्दीकी मर्डर की जिम्मेदारी ली है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामले से इसका कनेक्शन जानने के लिए मुंबई पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी चाहिए। सलमान खान को धमकी देने के मामले में भी मुंबई पुलिस को उससे पूछताछ करनी है। पिछले डेढ़ साल से मुंबई पुलिस उसकी कस्टडी मांग रही है। जून 2024 से लगातार कस्टडी की मांग की जा रही है। अब बाबा सिद्दीकी का मर्डर हो गया है तो अब इसकी कस्टडी मुंबई पुलिस किसी हालत में चाहती है।

विज्ञापन

लेकिन CRPC की धारा 268(1) के कारण मुंबई पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी नहीं मिल सकती है। अब केंद्र सरकार परमिशन दे तो ही कुछ संभव है। इस बीच बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती जेल में है। पिछले डेढ़ साल से वह जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में है। इस डेढ़ साल में उसे जेल से बाहर नहीं लाया गया। उसकी पेशी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जाती है। वहीं डेढ़ साल से उसे कोई मिलने भी जेल नहीं आया है, लेकिन लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल कैसे पहुंचा? आइए मामले में देखते हैं News24 की ये स्पेशल रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ