इस देश में भागने की फिराक में था, मददगार भी धरे गए; बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और शूटर गिरफ्तार

Baba Siddique Murder Case Shooter Shiv kumar Arrest : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार हो गया। यूपी एटीएस और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने बहराइच से इस आरोपी को पकड़ा। साथ ही शूटर के साथी भी धरे गए।

Baba Siddique

Baba Siddique Murder (File Photo)

Baba Siddique Murder Case Shooter Shiv kumar Arrest : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली। इस मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच और यूपी एसटीएफ की टीम ने एक और शूटर को गिरफ्तार किया। शूटर उत्तर प्रदेश के बहराइच में छिपा हुआ था। साथ ही उसके मददगार भी धरे गए।

विज्ञापन

यूपी एसटीएफ और मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। जांच टीम ने रविवार को यूपी के बहराइच जिले से बाबा सिद्दीकी मर्डर से जुड़े एक शूटर शिवकुमार को गिरफ्तार किया। शूटर शिवकुमार नेपाल भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले वह पकड़ा गया। पुलिस ने उसके चार मददगारों को भी गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

शूटर शिवकुमार के साथी भी गिरफ्तार

विज्ञापन

पुलिस ने शूटर शिवकुमार के साथी अनुराग कश्यप, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव और अखिलेंद्र प्रताप सिंह को दबोचा है। इन चारों आरोपियों ने शिवकुमार को शरण दी थी और ये लोग नेपाल भागने में उसकी मदद कर रहे थे। एनसीपी (अजित गुट) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाने वालों में मेन शूटर शिवकुमार था।

विज्ञापन

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के तीनों शूटर गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने शूटर शिवकुमार से सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान शिवकुमार ने बड़ा खुलासा करते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने की बात कबूली और कहा कि अनमोल बिश्नोई के इशारे पर बाबा सिद्दीकी की हत्या की थी। इस मर्डर केस में क्राइम ब्रांच ने तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें धर्मराज, गुरमेल और शिव कुमार गौतम शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ