25 लाख, नई कार, दुबई का टूर; बाबा सिद्दीकी के हत्यारों को सुपारी में मिलनी थीं ये चीजें

Baba Siddique Murder Case Latest Update : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। एनसीपी नेता की हत्या करने के बदले में सुपारी में क्या-क्या चीजें मिलने वाली थीं? इसे लेकर आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में सारी जानकारी दी।

Baba Siddique

Baba Siddique Murder Case (File Photo)

Baba Siddique Murder Case Latest Update : एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में मुंबई पुलिस ने अबतक 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें अहम जानकारी सामने आई। हत्यारों ने बताया कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए सुपारी में उन्हें क्या-क्या चीजें मिलने वाली थीं।

विज्ञापन

मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 18 में चार आरोपियों को बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए 25 लाख रुपये, एक नई कार, एक फ्लैट और दुबई की यात्रा का वादा किया गया था। टाइम्स ऑफ इंडिया ने मुंबई पुलिस के एक सीनियर ऑफिसर के हवाले से बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक रामफूलचंद कनौजिया ने चार युवा आरोपियों से वादा किया था कि बाबा सिद्दीकी को जान से मारने के बाद फरार आरोपी जीशान अख्तर से पैसे मिलेंगे।

विज्ञापन

जानें सुपारी में हत्यारों से क्या किया गया था वादा

विज्ञापन

अक्टूबर में गिरफ्तार किए गए रामफूलचंद कनौजिया ने आरोपी रूपेश मोहोल (22), शिवम कोहाड़ (20), करण साल्वे (19) और गौरव अपुने (23) को सुपारी में दुबई की यात्रा, 25 लाख रुपये नकद, एक फ्लैट और एक कार देने को कहा था। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कनौजिया को आरोपी जीशान अख्तर (23) से पैसे मिलने थे।

विज्ञापन

फरार चल रहा है जीशान अख्तर

जीशान अख्तर, जो अभी भी फरार है। वह पंजाब के जालंधर का रहने वाला है और उस पर हत्या से जुड़े करीब 10 बैंक खातों को संचालित करने का आरोप है। उसने कथित तौर पर हत्या को अंजाम देने के लिए गिरफ्तार आरोपियों को 4 लाख रुपये से अधिक भेजे थे। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि चारों आरोपी गरीब घरों से आते हैं और इनमें से एक शूटर ने पुणे के पास खड़कवासला में ट्रेनिंग ली थी। शुरुआत में तय हुआ था कि हत्या के लिए और शूटर रखे जाएंगे, लेकिन बाद में संख्या घटाकर तीन कर दी गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ