Baba Siddique Murder Case : मुंबई में एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में बड़ी बात सामने आई है। पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के महाराष्ट्र मॉड्यूल के शूटरों से बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने यह काम करने से इनकार दिया। इसके बाद यूपी के शूटरों को हत्या की सुपारी दी गई। आइए जानते हैं कि महाराष्ट्र के शूटरों ने इस घटना को अंजाम क्यों नहीं दिया।
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के महाराष्ट्र मॉड्यूल से जुड़े 5 संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आरोपियों में से एक नितिन सप्रे ने दावा किया कि उसे बाबा सिद्दीकी की इमेज और कद के बारे में पता था, जिससे वह डर गया, इसलिए उसने सह आरोपी रामफूलचंद कनौजिया को दूर रहने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें : ‘बुजदिल डराया करते हैं…’, बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बेटे ने सोशल मीडिया पर कही ये बात
हैंडलर्स ने क्यों उत्तर भारत के शूटरों को चुना?
आरोपी नितिन सप्रे ने आगे कहा कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए मना करने के बाद हैंडलर्स ने इस काम के लिए उत्तर भारत के मॉड्यूल का इस्तेमाल करने का फैसला किया और गुरमेल सिंह, शिवकुमार गौतम, धर्मराज कश्यप को हायर किया। इसके बाद गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप ने इस घटना को अंजाम दिया और उसी रात कुछ दूर भागने के बाद दोनों गिरफ्तार हो गए, जबकि शिवकुमार गौतम फरार है।
संदिग्ध आरोपियों ने शूटरों की मदद की थी
महाराष्ट्र मॉड्यूल के संदिग्ध सदस्यों पर शूटरों को तुर्की, ऑस्ट्रेलियाई और स्थानीय रूप से निर्मित पिस्तौल सहित हथियार सप्लाई करने का संदेह है। क्राइम ब्रांच के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध आरोपियों ने ही बाबा सिद्दीकी की हत्या करने के लिए आए शूटरों को खाने-पीने की चीजें, घर और आर्थिक मदद मुहैया कराई थी। जब कश्यप और गौतम कर्जत पहुंचे तो अगस्त में गिरफ्तार आरोपियों ने दोनों को रहने के लिए मकान दिलाया। सितंबर में हत्यारों को तीन हथियार मुहैया कराए गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें : बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में नया खुलासा, 3 देशों में बनी पिस्टल का हुआ इस्तेमाल
पुलिस हिरासत में पांचों आरोपी
एजेंसी अब जांच कर रही है कि सिद्दीकी की हत्या से पहले गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी मुंबई गए थे या नहीं। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया था। कोर्ट ने 25 अक्टूबर तक सभी आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया। इस दौरान जांच अधिकारी अरुण थोरात ने कोर्ट को बताया कि वे हिस्ट्रीशीटर हैं और क्राइम में मदद करने एवं उसे बढ़ावा देने में उनकी अहम भूमिका रही है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines