एक-दो नहीं पूरे 7 ऑटो चुराए, नशेड़ी की कहानी सुन पुलिस दंग

Auto Rickshaw Thief Arrested: मुंबई की पुलिस ने एक ऑटो रिक्शा चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ये ऑटो चोर पेट्रोल खत्म होने पर लोगों को छोड़ फरार हो जाता था। इस चोर से 7 ऑटो बरामद किए गए हैं।

Auto Rickshaw Thief Arrested By Navghar Police

प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञापन

Auto Rickshaw Thief Arrested: नशाखोरी करने वाले लोग अपनी लत और शौक को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। एक ऐसा ही मामला मुंबई के पास मीरा रोड इलाके से सामने आया है, जहां एक नशेड़ी ने एक दो नहीं बल्कि एक के बाद एक 7 ऑटो चुरा लिए। इसके बाद जब वह पकड़ा गया तो उसने जो कहानी सुनाई, उससे पुलिस भी दंग रह गई।

नशे की लत को पूरा करने के लिए चुराए ऑटो

दरअसल, पुलिस ने मीरा भयंदर इलाके से एक 32 साल के नशेड़ी को गिरफ्तार किया है। कर्नाटक का रहने वाला आरोपी बोरीवली में फुटपाथ पर रहकर अपना गुजारा करता था, लेकिन उसने नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी करना शुरू कर दिया।

Advertisment

इसके बाद उसकी ये लत बढ़ती चली गई। फिर उसने ऑटो चुराना शुरू कर दिया। आरोपी नशीले पदार्थ खरीदने के लिए ये ऑटो चुराता था। उसने इसमें सवारी भी बैठाना शुरू कर दिया। हालांकि जब पेट्रोल खत्म हो जाता तो वह यात्रियों को छोड़ फरार हो जाता।

7 ऑटो बरामद

जब पिछले कुछ समय में ऐसी वारदातें बढ़ने लगीं तो पुलिस ने टीम बनाकर इस मामले की पड़ताल की और आखिरकार 32 साल के आरोपी शशिकांत कामनोर को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे अब तक 7.69 लाख रुपये की कीमत के सात ऑटो बरामद किए जा चुके हैं। कर्नाटक के रहने वाला ये आरोपी बोरीवली में फुटपाथ पर रहता था।

इस तरह पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने रिक्शा चोरी के बढ़ते मामलों की वजह से सतर्कता बढ़ा दी। साथ ही वारदात वाली जगहों के आसपास के सीसीटीवी फुटेज स्कैन करने के लिए टीमों को तैनात कर दिया। इसके बाद पुलिस एक फुटेज के जरिए आरोपी को पकड़ने में सफल रही।

विज्ञापन

एक गुप्त सूचना के आधार पर आखिरकार 18 मार्च को नवघर रोड इलाके से ऑटो चोर को ​​गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपराध कबूल कर खुलासा किया कि वह बिना सुरक्षा वाली जगहों पर खड़े ऑटो चुराता लेता था। आरोपी ने भयंदर के नवघर पुलिस स्टेशन और बोरीवली के एमएचबी पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई इन चोरी की वारदातों को भी कबूल ​किया। उस पर आईपीसी की धारा 379 (चोरी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ