RSS के अतुल लिमये कौन? जिन्हें बताया जा रहा 'महायुति' की जीत का अहम 'सूत्रधार'

Who is Atul Limaye: संघ से जुड़ने के बाद लिमये ने पहले पश्चिमी महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में काम किया। 2014 में जब भाजपा राज्य में सत्ता में आई थी, तब लिमये महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा सहित पश्चिमी महाराष्ट्र क्षेत्र के प्रभारी थे।

Atul Limaye, RSS. RSS strategist, Mahayuti, BJP, Narendra Modi, mohan bhagwat

Atul Limaye

विज्ञापन

Who is Atul Limaye: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने पूरे देश को चौंका दिया है। महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीट हैं, यहां किसी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 145 सीट चाहिए। नतीजों पर नजर डालें तो महायुति ने बहुमत प्राप्त किया है उसे कुल 233 सीटें मिली हैं। महायुति की इस जीत के पीछे बीजेपी, एनसीपी अजित पवार, शिवसेना शिंदे गुट समेत एनडीए की सभी पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लेकिन इस सब के बीच इस जीत में आरएसएस के 54 वर्षीय संयुक्त महासचिव अतुल लिमये का नाम सामने आया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि लिमये महायुति गठबंधन की इस जीत के अहम सूत्रधार हैं। उन्होंने चुनाव अभियान के दौरान भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ समन्वय स्थापित करने और असंतुष्ट सामाजिक समूहों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन

कौन हैं अतुल लिमये ?

अतुल लिमये ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह नासिक के रहने वाले हैं। आरएसएस में पूर्णकालिक प्रचारक बनने से पहले वह लगभग तीन दशक तक एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत थे। बता दें लिमये महाराष्ट्र की राजनीति में लंबे समय से एक्टिव हैं। बता दें साल 2014 में जब भाजपा राज्य में सत्ता में आई थी, तब लिमये महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा सहित पश्चिमी महाराष्ट्र क्षेत्र के प्रभारी थे।

विज्ञापन

लिमये की इस रणनीति ने दिलाई जीत

संघ से जुड़ने के बाद लिमये ने पहले पश्चिमी महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में काम किया। वे अलग-अलग जिम्मेदारियों के साथ रायगढ़ और कोंकण में सक्रिय रहे। फिर बाद में मराठवाड़ा और उत्तर महाराष्ट्र क्षेत्रों होते हुए देवगिरि प्रांत के सह प्रांत प्रचारक बनाए गए। बीजेपी के नेता बताते हैं कि लिमये सोची-समझी सामाजिक इंजीनियरिंग के साथ काम करते हैं। असंतुष्ट सामाजिक समूहों के लोगों तक पहुंचना और उन्हें अपना बनाने की कला में वे माहिर हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ