Ashwajit Gaikwad Priya Singh Row: महाराष्ट्र में एक सीनियर आईएएस के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ पर 26 वर्षीय माॅडल प्रिया सिंह को कुचलने का आरोप है। प्रिया सिंह ने इसे लेकर सोमवार को थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी लेकिन माॅडल ने पुलिस पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। दो रोज पहले माॅडल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उसने हाॅस्पिटल में इलाज से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट की थी।
माॅडल के आरोपों को लेकर गायकवाड़ परिवार ने भी सफाई दी है। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन यानी सोमवार को वे लोग अपने पारिवारिक मित्रों के साथ ठाणे की होटल में थे। इस दौरान उनकी पत्नी और बच्चे भी मौजूद थे। उसी वक्त प्रिया सिंह होटल के बाहर पहुंची और अश्वजीत से मिलने की इच्छा जताई। जब अश्वजीत प्रिया के बुलाने पर बाहर नहीं आया तो वह होटल के अंदर उस जगह पर पहुंच गई जहां हमारा परिवार पार्टी कर रहा था।
फोन नहीं उठाने पर दोस्तों के साथ की मारपीट
गायकवाड़ परिवार ने कहा कि प्रिया नशे में थी और उसने होटल में घुसकर अश्वजीत व उसके दोस्तों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। अश्वजीत ने कहा कि वह और प्रिया सिर्फ दोस्त थे। अश्वजीत ने बताया कि वह उसने कई बार प्रिया को पैसे भी दिये। वह प्रिया के साथ रिश्ते में था लेकिन उसका ब्रेकअप हो गया।
माॅडल की चोट को लेकर गायकवाड़ परिवार ने कहा कि जब प्रिया ने होटल में घुसकर अश्वजीत और उसके दोस्तों के साथ मारपीट करना शुरू किया तो वे सभी लोग अपनी कारों में बैठकर वहां से चले गए। ऐसे में वह अपने ड्राइवर की कार से चिपक गई। इसके बाद ड्राइवर ने स्पीड बढ़ाई तो उसे चोट लग गई।
यह भी पढ़ेंः माॅडल प्रिया सिंह पर ब्वॉयफ्रेंड ने चढ़ाई गाड़ी, IAS के बेटे को बचाने में लगी पुलिस
प्रिया बोली- मुझे नहीं पता अश्वजीत शादीशुदा हैं
प्रिया को चोट लगने के बाद हमारे ड्राइवर ने उसे अस्पताल पहुंचाया। अश्वजीत के परिवार ने कहा कि प्रिया ने इंस्टाग्राम पर जो स्टोरी बताई है और एफआईआर में जो बताई गई है वह बिल्कुल अलग है। इस बीच प्रिया सिंह ने पीटीआई को दिए बयान में कहा कि उन्हें नहीं पता है कि अश्वजीत शादीशुदा हैं। जब मुझे उनके शादीशुदा होने का पता चला तो उन्होंने कहा कि अब वे साथ नहीं हैं। मैं लंबे समय से उनके साथ रह रही थी।
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
15 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
15 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines