'नशे में थी प्रिया..कई बार पैसा द‍िया..ब्रेकअप के बाद शुरू की मारपीट', मॉडल के बयान पर पलटवार

Ashwajit Gaikwad Priya Singh Row: मुबंई के ठाणे में सीनियर आईएएस के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ पर माॅडल प्रिया सिंह ने गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया है। वहीं इस बीच गायकवाड़ परिवार ने प्रिया के आरोपों को लेकर डिटेल्ड स्टेटमेंट जारी किया है।

Ashwajit Gaikwad Priya Singh Row

Ashwajit Gaikwad Priya Singh Row

Ashwajit Gaikwad Priya Singh Row: महाराष्ट्र में एक सीनियर आईएएस के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ पर 26 वर्षीय माॅडल प्रिया सिंह को कुचलने का आरोप है। प्रिया सिंह ने इसे लेकर सोमवार को थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी लेकिन माॅडल ने पुलिस पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। दो रोज पहले माॅडल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उसने हाॅस्पिटल में इलाज से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट की थी।

विज्ञापन

Ashwajit Gaikwad Priya Singh Row

विज्ञापन

माॅडल के आरोपों को लेकर गायकवाड़ परिवार ने भी सफाई दी है। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन यानी सोमवार को वे लोग अपने पारिवारिक मित्रों के साथ ठाणे की होटल में थे। इस दौरान उनकी पत्नी और बच्चे भी मौजूद थे। उसी वक्त प्रिया सिंह होटल के बाहर पहुंची और अश्वजीत से मिलने की इच्छा जताई। जब अश्वजीत प्रिया के बुलाने पर बाहर नहीं आया तो वह होटल के अंदर उस जगह पर पहुंच गई जहां हमारा परिवार पार्टी कर रहा था।

https://www.instagram.com/p/C01Dj5fJXtR/?hl=en

विज्ञापन

फोन नहीं उठाने पर दोस्तों के साथ की मारपीट

गायकवाड़ परिवार ने कहा कि प्रिया नशे में थी और उसने होटल में घुसकर अश्वजीत व उसके दोस्तों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। अश्वजीत ने कहा कि वह और प्रिया सिर्फ दोस्त थे। अश्वजीत ने बताया कि वह उसने कई बार प्रिया को पैसे भी दिये। वह प्रिया के साथ रिश्ते में था लेकिन उसका ब्रेकअप हो गया।

Ashwajit Gaikwad Priya Singh Row

विज्ञापन

माॅडल की चोट को लेकर गायकवाड़ परिवार ने कहा कि जब प्रिया ने होटल में घुसकर अश्वजीत और उसके दोस्तों के साथ मारपीट करना शुरू किया तो वे सभी लोग अपनी कारों में बैठकर वहां से चले गए। ऐसे में वह अपने ड्राइवर की कार से चिपक गई। इसके बाद ड्राइवर ने स्पीड बढ़ाई तो उसे चोट लग गई।

Ashwajit Gaikwad Priya Singh Row

विज्ञापन

प्रिया बोली- मुझे नहीं पता अश्वजीत शादीशुदा हैं

प्रिया को चोट लगने के बाद हमारे ड्राइवर ने उसे अस्पताल पहुंचाया। अश्वजीत के परिवार ने कहा कि प्रिया ने इंस्टाग्राम पर जो स्टोरी बताई है और एफआईआर में जो बताई गई है वह बिल्कुल अलग है। इस बीच प्रिया सिंह ने पीटीआई को दिए बयान में कहा कि उन्हें नहीं पता है कि अश्वजीत शादीशुदा हैं। जब मुझे उनके शादीशुदा होने का पता चला तो उन्होंने कहा कि अब वे साथ नहीं हैं। मैं लंबे समय से उनके साथ रह रही थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ