---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

अशोक चव्हाण राष्ट्रीय कद के नेता, फडणवीस ने दिए चव्हाण के बीजेपी से राज्यसभा जाने के संकेत

Ashok Chavan: अशोक चव्हाण के बीजेपी में शामिल होने और राज्यसभा सदस्य के लिए उनका नाम  चलने पर महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी भी सक्रिय हो गई है।

---विज्ञापन---

Ashok Chavan:  कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद अशोक चव्हाण अब राज्यसभा के भाजपा के उम्मीदवार होंगे। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ख़ुद इस बात के संकेत दिए हैं। मंगलवार को मीडिया के सवाल क्या अशोक चव्हाण को बीजेपी राज्यसभा का टिकट देने जा रही है? फडणवीस ने जवाब दिया कि इस बारे में केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेगा। अशोक चव्हाण राष्ट्रीय क़द के नेता है।

उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस  ने चव्हाण का किया स्वागत

दरअसल, आज दोपहर 1 बजे अशोक चव्हाण ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में जाकर बीजेपी की आधिकारिक तौर पर सदस्यता ली। इस दौरान उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अलावा महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनक़ुले मौजूद समेत अन्य बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। चव्हाण का स्वागत करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चव्हाण वरिष्ठ नेता हैं।

---विज्ञापन---

बीजेपी में चव्हाण की भूमिका पर आलाकमान लेगा फैसला

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि  उनके अनुभव का पूरा इस्तेमाल  किया जाएगा। उनका कहना था कि पार्टी में उनकी भूमिका क्या होगी? यह केंद्रीय नेतृत्व फ़ैसला लेगा। उन्होंने कहा कि (चव्हाण) वह दो बार महाराष्ट्र के सीएम रह चुके हैं। वहीं, चव्हाण ने कहा कि वह अपनी नई इनिंग की शुरुआत कर रहे हैं। मैंने भाजपा से कुछ नहीं मांगा है। अब आगे मैं पार्टी की विचाराधारा के मुताबिक आगे काम करूंगा।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के NCP विधायकों की अयोग्यता पर सुनवाई पूरी, 15 फरवरी से पहले फैसला!

---विज्ञापन---

कांग्रेस में सरगर्मियां तेज

अशोक चव्हाण के बीजेपी में शामिल होने और राज्यसभा सदस्य के लिए उनका नाम  चलने पर महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी भी सक्रिय हो गई है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कांग्रेस के सभी 44 विधायकों से संपर्क किया। बता दें फ़िलहाल दलबदल विरोधी क़ानून के चलते कांग्रेस विधायक इस्तीफ़ा नहीं देंगे लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस बड़ी टूट के आसार दिखाई दे रहे हैं। अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने के बाद प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्नीथला और कांग्रेस के नेताओं ने शरद पवार से बैठक की।

First published on: Feb 13, 2024 06:10 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola